वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक बने आइडियल पत्रकार संगठन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से हुई नियुक्ति, संगठन विस्तार को मिलेगी नई दिशा

चंडीगढ़/मुंबई, 5 अप्रैल – आइडियल पत्रकार संगठन ने हरियाणा में अपने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए वरिष्ठ पत्रकार वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक (कुरुक्षेत्र) को प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा विचार-विमर्श के बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक अरुण भारद्वाज के निर्देश पर, राष्ट्रीय प्रभारी आफताब आलम, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय वर्मा एवं रवि दीक्षित, राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मण सूर्यवंशी, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण और राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख आरिफ खान पठान सहित अन्य पदाधिकारियों की सहमति से की गई।

संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति अवैतनिक होगी और तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

आइडियल पत्रकार संगठन परिवार ने वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। संगठन पदाधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व में हरियाणा में संगठन को मजबूती मिलेगी और पत्रकारों के हितों के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें