पारस हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम के सहयोग से गुरुग्राम में सफल आयोजन, ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के संकल्प को किया मजबूत

गुरुग्राम,5 अप्रैल- पंजाबी बिरादरी महासंगठन द्वारा समाजसेवा की दिशा में एक और सराहनीय पहल करते हुए 23वां नि:शुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित किया गया। यह कैंप संगठन के अध्यक्ष श्री बोध राज सीकरी के नेतृत्व में, चोटी पंचायत धर्मशाला, मदन पुरी न्यू कॉलोनी रोड, गुरुग्राम में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया गया।
कैंप का आयोजन पारस हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के सहयोग से किया गया, जिसमें विभिन्न रोगों के लिए विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की और आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत में संगठन के पदाधिकारियों—प्रधान श्री ओम प्रकाश कथूरिया, वरिष्ठ उप-प्रधान श्री प्रमोद सलूजा, महामंत्री श्री राम लाल ग्रोवर व श्री गजेंद्र गोसाई—द्वारा डॉक्टरों की टीम का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

कैंप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तान्या, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र, सामान्य चिकित्सक डॉ. पंकज, दंत विशेषज्ञों की टीम (डॉ. राहुल, डॉ. तनीषा, डॉ. हरिहर), नेत्र विशेषज्ञ डॉ. पवन सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों ने सेवाएं प्रदान कीं। लैब टेस्टिंग के लिए डॉ. हितेश की टीम सक्रिय रही, जबकि मैनकाइंड फार्मा के प्रतिनिधि दीपक कुमार और अरुण कुमार द्वारा दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया।
कैंप में कुल 230 मरीजों ने लाभ उठाया, जिनमें 79 ने नेत्र जांच, 105 ने सामान्य स्वास्थ्य जांच, 16 बच्चों की शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच तथा 30 मरीजों ने दंत जांच करवाई।
इस सफल आयोजन में पारस हॉस्पिटल की मार्केटिंग मैनेजर सुष्मिता का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने पूरी टीम के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में संगठन के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें सुरेंद्र खुल्लर, सी.बी. मनचंदा, रमेश कामरा, राजकुमार कथूरिया, भीमसेन कामरा, हेमंत मोंगिया, अनिल कुमार, सुभाष नागपाल, रवि मिनोचा, राजेंद्र बजाज सहित महिला प्रकोष्ठ की सह-संयोजिका रचना बजाज व उनकी टीम शामिल रही।
अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री बोध राज सीकरी ने कहा कि संगठन ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के मूल मंत्र के साथ समाजहित में निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी योजनाबद्ध तरीके से ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।
अंत में प्रधान श्री ओम प्रकाश कथूरिया ने पारस हॉस्पिटल की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा जताई।







