गत दिनों सफीदों में हुई गैस त्रासदी में हुए मृतकों के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*परिजनों का बंधाया ढ़ाढ़स, कहा सरकार हर स्थिति में पीड़ितों के साथ है*

चंडीगढ़, 4 अप्रैल – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सफीदों में गत दिनों हुई गैस त्रासदी में मृतकों के परिजनों से उनके आवास पर जाकर मिले। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को ढ़ाढस बंधाते हुए कहा कि ऐसी दुखद घटना किसी के साथ ना हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पर दुख का जो पहाड़ टुटा है इस घड़ी में सरकार पुर्णतयाः पीड़ितों के साथ है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

पीड़ितों को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और घायलों के इलाज का खर्चा सरकार वहन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ितों को पूरा न्याय मिलेगा और दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें