कुरुक्षेत्र में भगवान परशुराम ब्राह्मण संकल्प सम्मलेन में उमड़ेगा भारी जन सैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजकुमार शर्मा, जयपाल शर्मा और समिति ने तैयारियां की पूरी, आज कुरुक्षेत्र में दहाड़ेंगे दादा राम कुमार गौतम।

कुरुक्षेत्र/पिपली, प्रमोद कौशिक 4 अप्रैल : भगवान परशुराम ब्राह्मण संकल्प सम्मलेन में लाडवा हल्के के विभिन्न वार्डों, ग्रामीण क्षेत्रों और हल्के के अलग अलग मंडलों से सैंकड़ों लोग पहुंचेंगे, कार्यक्रम में बीजेपी विधायक एवं ब्राह्मण समाज के सबसे वरिष्ठ नेता दादा राम कुमार गौतम शिरकत करेंगे, उनके साथ पूर्व राष्ट्रीय संघठन मंत्री संजय विनायक जोशी भी हरियाणा में ब्राह्मण समाज के राजनैतिक सामाजिक हक की आवाज बुलंद करेंगे। प्रधान पंडित जयपाल शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, उन्होंने बताया कि समाज के वरिष्ठ नेता एडवोकेट राजकुमार शर्मा (पूर्व उप महाधिवक्ता हरियाणा पंजाब हाईकोर्ट चंडीगढ) समेत पूरी समिति समाज के स्वागत के लिए तैयार है।

ब्राह्मण समाज की उपेक्षा और राजनैतिक अवेहलना के खिलाफ आवाज़ बुलंद करेंगे. इसलिए यह कार्यक्रम लाडवा विधानसभा क्षेत्र के स्थान पिपली स्थित निमंत्रण पैलेस में किया जा रहा है. ज्वलंत मुद्दों पर जोरदार चर्चा के साथ साथ समाज को एकजुट करने के साथ सरकार को समाज में मजबूत नेतृत्व और सियासी हक का संदेश देना है।

एडवोकेट राजकुमार शर्मा का कहना है कि आज ब्राह्मण समाज दयनीय स्थिति में है, ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करनी होगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!