दिल्ली ओर पंजाब के माल की उगाही पे है केजरीवाल और राघव की लड़ाई : जयहिंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राघव चड्ढा केजरीवाल का मालदार और राजदार : जयहिंद

उगाही का माल सिंगापुर की बजाए पहुंचा इंग्लैंड : जयहिंद

दिल्ली शीशमहल और चंडीगढ़ की गुप्त कोठी में 2 बार राघव चड्ढा को पीटा गया : जयहिंद

केजरीवाल ओर राघव चड्ढा ने जनता के साथ किया धोखा : जयहिंद

केजरीवाल ओर राघव चड्ढा ईमानदार है तो दोनों का हो नारको टेस्ट : जयहिंद

महिला सांसद ने देश को सच्चाई बताई, राघव चड्ढा भी हिम्मत दिखाए सच्चाई देश को बताए : जयहिंद

चंडीगढ़/ रोहतक 4 अप्रैल 2026 – जयहिंद सेना प्रमुख और सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीलिंग ओर धोखाधड़ी के सनसनीखेज खुलासे किए

जयहिंद ने राघव चड्ढा की हालिया गतिविधियों और केजरीवाल की कार्यप्रणाली को लेकर पर्दे के पीछे हुई एक बड़ी डील ओर सारा विवाद पैसे का बताया

जयहिंद का आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा पर निशाना

नवीन जयहिंद ने राघव चड्ढा की विदेश यात्राओं और उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राघव चड्ढा पार्टी में मैनेजर की भूमिका निभा रहे थे और राजनीति को व्यापार बना दिया गया राघव चड्ढा केजरीवाल का मालदार के राजदार है और आम आदमी पार्टी अब आम लोगों की नहीं, बल्कि खास व्यापारी ओर ‘डीलरों’ की पार्टी बन गई है। उन्होंने राघव चड्ढा को केजरीवाल का ‘डीलिंग एजेंट’ बताया ओर अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा के बीच पैसे के इधर उधर करने के मामले को विवाद की जड़ बताया

जयहिंद ने बताया कि दिल्ली ओर पंजाब से उगाही का जो माल सिंगापुर भेजना था वो माल सिंगापुर की बजाए इंग्लैंड भेज दिया गया जिसके कारण राघव चड्ढा को दिल्ली के शीशमहल कोठी में ओर चंडीगढ़ की गुप्त कोठी में मुर्गा बनाकर 2 बार राघव चड्ढा को पीटा गया ओर आंखों पर मारा गया

केजरीवाल की चुप्पी पर जयहिंद ने उठाए सवाल

जयहिंद ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से निकली पार्टी आज खुद सवालों के घेरे में है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा कि वे संदिग्ध गतिविधियों पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं ? अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद मुद्दों को छोड़कर केवल सत्ता और पैसे के खेल में उलझे हुए है। उन्होंने कहा कि “झूठ की राजनीति” का अंत अब करीब है।

केजरीवाल ओर राघव ने जनता के साथ किया धोखा : जयहिंद

जयहिंद ने हरियाणा , पंजाब ओर दिल्ली के लोगो के हकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली और पंजाब के नेता हरियाणा को अपना ‘चारागाह’ समझ रहे हैं। यहाँ के स्थानीय कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल सिर्फ रैलियों और भीड़ जुटाने के लिए किया जाता है, जबकि निर्णय लेते समय उनकी कोई पूछ नहीं होती।

केजरीवाल ओर राघव चड्ढा ईमानदार है तो दोनों का हो नारको टेस्ट: जयहिंद

जयहिंद ने कहा कि सच्चाई को जनता के सामने लाएंगे जयहिंद ने चेतावनी दी कि वे जल्द ही इन डीलिंग्स से जुड़े दस्तावेजी सबूत सार्वजनिक करेंगे और ‘आप’ के असली चेहरे को बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा, “यह आंदोलन की कोख से पैदा हुई पार्टी नहीं, बल्कि अब डीलिंग की कोख से चल रही दुकान बन गई है।” अगर केजरीवाल ओर राघव चड्ढा ईमानदार है तो दोनों का नारको टेस्ट होना चाहिए

महिला सांसद ने देश को सच्चाई बताई राघव चड्ढा भी हिम्मत दिखाए : जयहिंद

जयहिंद ने कहा कि वे किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं और हरियाणा के हितों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। राघव चड्ढा को जनता के सामने आकर इन आरोपों का जवाब देना चाहिए क्योंकि जब उन्हीं की पार्टी की एक महिला सांसद पिटाई की सारी बातें देश को बता सकती है तो राघव चड्ढा को भी हिम्मत दिखानी चाहिए और सारी सच्चाई देश को बतानी चाहिए

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें