सट्टेबाजी, नशेबाजी, ओर गुंडेबाजी पर सरकार सो रही कुंभकरण की नींद : जयहिंद
युवाओं की जवानी विनाश के रास्ते पर : जयहिंद

झज्जर 31 मार्च, 2026 – नवीन जयहिंद झज्जर में “घंटी बजाओ गंदगी भगाओ” मुहिम के तहत मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही ‘डिजिटल गंदगी’ को लेकर सरकार और समाज दोनों को सचेत किया।
नवीन जयहिंद ने बताया कि आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम बन गया है जहाँ खुलेआम सट्टेबाजी, अश्लीलता, और गाली-गलौज का प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘घंटी’ बजाना एक प्रतीकात्मक कदम है ताकि सोई हुई सरकार और प्रशासन को जगाया जा सके।
सट्टेबाजी पर जयहिंद का प्रहार
आईपीएल के दौरान युवा सट्टेबाजी के जाल में फंसकर कर्जदार हो रहे हैं और अपनी जमीनें तक बेच रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘गंद कल्चर’ (अश्लीलता और गाली-गलौज) के बढ़ते प्रभाव को रोकना इस मुहिम का मुख्य लक्ष्य है।
सरकार की चुप्पी पर जयहिंद ने उठाए सवाल
जयहिंद ने सवाल उठाया कि सरकार इस डिजिटल अपराध और गंदगी पर मौन क्यों है?
जयहिंद ने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए बताया कि मुहिम को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 7027-822-822 जारी किया गया है। कोई भी नागरिक इस नंबर पर संपर्क करके इस मुहिम से जुड़ सकता है।
जयहिंद ने स्पष्ट किया कि यह मुहिम केवल झज्जर तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले समय में वे सभी विधायकों (MLAs) और सांसदों (MPs) के घरों के बाहर भी ‘घंटी’ बजाकर उन्हें जगाने का काम करेंगे ताकि इस गंदगी के खिलाफ सख्त कानून और नीतियां बनाई जा सकें।
“अगर आज हम नहीं जागे, तो 2047 तक हमारी संस्कृति और सभ्यता का विनाश हो जाएगा। हमें अपने भविष्य और बच्चों को इस डिजिटल गंदगी से बचाना ही होगा।”
जयहिंद ने कड़े शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया पर मां-बहन की गालियाँ दी जा रही है नवीन जयहिंद ने मांग की है कि सोशल मीडिया पर अभद्रता रोकने के लिए डायल 112 की तर्ज पर एक त्वरित रिस्पांस सिस्टम होना चाहिए।
प्रशासन से जयहिंद की अपील
उन्होंने झज्जर की पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री से अपील करते हुए कहा कि अगर पुलिस प्रशासन चाहे, तो 24 घंटे के अंदर ऐसे “बदमाशों” का इलाज किया जा सकता है जो सोशल मीडिया पर गंदगी फैला रहे हैं।








