सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने रोहतक के लिए जयंत चौधरी द्वारा घोषित ‘वर्ल्ड स्किल रिसोर्स लैब’ परियोजना के विजन पर लोक सभा में पूछा सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

·        केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने बताया ‘वर्ल्ड स्किल रिसोर्स लैब’ परियोजना की रूप रेखा हो रही तैयार

·        लोक सभा में सरकार ने माना MSME कुटीर उद्योग हैं जिनमें रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं

·        सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में ‘वर्ल्ड स्किल रिसोर्स लैब’ की घोषणा के लिए कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी और मंत्रालय का धन्यवाद किया

चंडीगढ़, 30 मार्च। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने रोहतक के लिए जयंत चौधरी द्वारा घोषित ‘वर्ल्ड स्किल रिसोर्स लैब’ परियोजना के विजन पर लोक सभा के प्रश्नकाल में सवाल किया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज कि रोहतक में पहले से मौजूद MSME टेक्नोलॉजी सेंटर जो पहले टूल रूम के नाम से जाना जाता था, में सैकड़ों युवा ट्रेनिंग ले रहे हैं। क्या इसे हाल ही में रोहतक के लिए घोषित ‘वर्ल्ड स्किल रिसोर्स लैब’ के साथ जोड़कर युवाओं को बेहतर और सार्थक शिक्षा की ओर ले जाया जा सकता है? उनके सवाल के जवाब में केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने बताया कि ‘वर्ल्ड स्किल रिसोर्स लैब’ परियोजना की रूप रेखा तैयार की जा रही है।

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में ‘वर्ल्ड स्किल रिसोर्स लैब’ की घोषणा करने के लिए उन्होंने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी का धन्यवाद किया और रोहतक के लिए घोषित ‘वर्ल्ड स्किल रिसोर्स लैब’ पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि रोहतक में पहले से मौजूद चल रहे MSME टेक्नोलॉजी सेंटर (टूल रूम) से प्रशिक्षित होने वाले युवाओं के कौशल विकास का उपयोग MSME मंत्रालय करेगा। क्योंकि, अंतिम परिणाम है, ‘सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय’ (MSME) से जुड़ा हुआ है। ऐसे में क्या ‘वर्ल्ड स्किल रिसोर्स लैब’ का विजन ऐसा है कि इसे MSME के साथ मिलकर,  युवाओं को एक बेहतर और सार्थक शिक्षा की ओर ले जाया जा सके? दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि शिक्षा और कौशल का तालमेल जरूरी है। कौशल विकास का अंतिम लक्ष्य व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है। रोहतक में वर्ल्ड स्किल रिसोर्स लैब से हमारे युवा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे बल्कि भारत को विश्व की कौशल राजधानी बनाने में योगदान देंगे। यह लैब युवाओं को कौशल विकास, डिजिटल तकनीक और नवाचार की दिशा में मार्गदर्शन देने का काम करेगी।

ज्ञात हो कि बीते जनवरी माह में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के साथ केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने करोड़ों रुपयों की लागत से 2 नये स्किल सेंटर बनाने की घोषणा की थी। जिनमें से एक रोहतक में और दूसरा बड़ौत (UP) में स्थापित होना है। लोकसभा में दीपेन्द्र हुड्डा के सवाल का जवाब देते हुए केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने यह भी कहा कि MSME कुटीर उद्योग हैं और इसमें रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए सरकार MSME मंत्रालय के साथ मिलकर PM विश्वकर्मा स्कीम, PM सेतु के जरिये इंडस्ट्री पार्टनरशिप में MSME को जोड़ने, नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम NAPS के जरिये भी MSME में लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें