
गुरुग्राम, 20 मार्च। लाला लाजपत राय पशु-चिकित्सा एवं पशु-विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार के कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा के दिशा-निर्देशन में पशु विज्ञान केंद्र गुरुग्राम द्वारा ग्राम दौलताबाद में यूनिट लेवल किसान मेले (एक दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा जांच शिविर) का सफल आयोजन किया गया।
मेले में लगभग 150 पशुओं—गाय, भैंस, कुत्ता एवं बकरी—का विशेषज्ञों द्वारा उपचार एवं आवश्यक शल्य चिकित्सा की गई।
शिविर के दौरान पशुओं की विभिन्न समस्याओं जैसे बांझपन, परजीवी संक्रमण, गर्भाधान जांच, थनैला, बुखार एवं अन्य बीमारियों का मौके पर ही निदान किया गया। इसके साथ ही पशुपालकों को खनिज मिश्रण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां एवं खनिज मिश्रण वितरित किया गया।
लुवास के वैज्ञानिकों की टीम में डॉ. कृष्ण कुमार यादव, डॉ. आनंद पांडेय, डॉ. प्रवीण सांगवान सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे। वहीं पशुपालन एवं डेयरी विभाग, गुरुग्राम से डॉ. सुरेंदर शोरन (उपमंडल अधिकारी) एवं डॉ. कर्ण शर्मा (पशु चिकित्सक) भी उपस्थित रहे।








