वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब गुरुग्राम की बैठक सम्पन्न, 21 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्णय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 18 मार्च। वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब, गुरुग्राम शाखा की कोर कमेटी के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आईडीसी-72 स्थित कार्यालय में क्लब के प्रधान धर्म सागर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

को-हेड एवं मंच संचालक डी.एन. कवातरा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लब का मासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आगामी 21 मार्च (तीसरे शनिवार) को श्री गीता भवन मंदिर, न्यू कॉलोनी में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्य भजन, गीत और कविताओं की प्रस्तुति देंगे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि क्लब का वार्षिक उत्सव एवं बैसाखी पर्व भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की तैयारियों के लिए रिहर्सल 6 अप्रैल से श्री गीता भवन मंदिर, न्यू कॉलोनी में शुरू की जाएगी। अधिवक्ता एवं को-हेड श्रीमती पूनम भटनागर रिहर्सल का संचालन करेंगी।

प्रधान धर्म सागर एवं मंच संचालक डी.एन. कवातरा ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए क्लब की चेयरपर्सन एवं पंजाब केसरी समाचार पत्र की डायरेक्टर श्रीमती किरण चोपड़ा शर्मा से भी मुलाकात की जाएगी।

बैठक में एंबेसडर नंद किशोर सरदाना ने अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा एम.आर. कुमार, अंजला वधवा, मदनलाल डुडेजा और रमेश वशिष्ठ सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!