डीसी अजय कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला में एलपीजी आपूर्ति की समीक्षा की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीसी अजय कुमार ने कहा, घरेलू उपभोक्ता वाट्सएप, आईवीआरएस व मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से करें सिलेंडर की बुकिंग

सभी एसडीएम अपने एरिया में करें एलपीजी स्टॉक की निगरानी, जिला में एलपीजी के स्टॉक की दैनिक रिपोर्ट भी होगी तैयार

गुरुग्राम, 16 मार्च। डीसी अजय कुमार ने कहा कि जिला में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। जिला में गैस आपूर्ति करने वाली सभी पेट्रोलियम कंपनियों ने वाट्सएप, आईवीआरएस व मोबाइल एप के माध्यम से बुकिंग की सुविधा भी बहाल कर दी गई है तथा बीते दो दिनों से कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति भी शुरू हो गई है। उन्होंने यह बात सोमवार की शाम लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में एलपीजी आपूर्ति की स्थिति की अधिकारियों के साथ समीक्षा करने के उपरांत कही।

डीसी ने जिला में गैस की मांग और आपूर्ति की स्थिति, एलपीजी वितरक एजेंसियों के स्टॉक, एलपीजी को लेकर आपूर्ति करने वाली कंपनियों के बारे में अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अशोक रावत ने डीसी को जानकारी देते हुए बताया कि जिला में बीते दो दिनों से 17,725 कमर्शियल सिलेंडर प्राप्त हुए है और इस महीने में अब तक डोमेस्टिक श्रेणी के तीन लाख 27 हजार 988 सिलेंडर प्राप्त हो चुके है। जिसके चलते डोमेस्टिक श्रेणी में आपूर्ति नियमित रूप से जारी है। जिला में इस समय 58 गैस एजेंसी के माध्यम से एलपीजी उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाई जा रही है। गैस एजेंसी पर ऑनलाइन मॉड में बुकिंग की सेवा आरंभ होने से दो से तीन के भीतर उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध भी करवाए जा रहे हैं।

डीसी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पतालों, होस्टल की सुविधा वाली शिक्षण संस्थाओं, बेटियों के विवाह तथा खेल अकादमियों को प्राथमिकता से गैस वितरित की जानी है। ऐसे में गैस की आपूर्ति का 20 प्रतिशत स्टॉक रिजर्व में रखा जाए। इसके लिए जिला स्तर पर उनकी अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित है। जिसमें पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, सीएमओ, जिला शिक्षा अधिकारी व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को सदस्य सचिव बनाया गया है। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने एरिया में एलपीजी स्टॉक की नियमित मॉनीटरिंग करें और उनके कार्यालय में दैनिक स्टॉक की डिटेल भेजी जाए। डीसी ने जिलावासियों से भी अपील की है कि एलपीजी को लेकर किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि बुकिंग के ऑनलाइन व संबंधित मॉड पर ध्यान दें।

इस अवसर पर गुरुग्राम के एसडीएम परमजीत चहल, बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव, पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच, डीएफएससी अशोक रावत, सीएमओ डा. लोकवीर, जिला शिक्षा अधिकारी इंदू बोकन तथा इंडियन ऑयल से जिला नोडल अधिकारी तरूण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!