189 वरिष्ठ नागरिकों व परिजनों की हुई जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह

गुरुग्राम, 16 मार्च। सीनियर सिटीजन और उनके परिवारों को समर्पित एक विशेष निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन और डीएचबीवीएन हेल्थ सेंटर के सहयोग से मेहरौली रोड स्थित बिजली निगम की डिस्पेंसरी (हेल्थ सेंटर) में आयोजित किया गया। यह शिविर एट्रीयस कार्डियक केयर, कल्याणी हॉस्पिटल, केके हेल्थ केयर और साइट एवेन्यू आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बिजली निगम सर्किल-1 गुरुग्राम के अधीक्षण अभियंता श्याम वीर सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि समाज में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण सेवा कार्य है और समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों का आयोजन होना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाने की अपील की।

स्वास्थ्य शिविर में लगभग 189 लोगों ने विभिन्न प्रकार की जांच करवाई। इसमें ब्लड प्रेशर, बीएमआई, रैंडम शुगर, कोलेस्ट्रॉल, हड्डियों की जांच (डेक्सा स्कैन), ईसीजी, पल्स रेट, वजन, हाइट और आंखों की संपूर्ण जांच आधुनिक मशीनों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई।
शिविर में हेल्थ सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कालरा, डॉ. मधुर जैन, डॉ. संजय कपूर और डॉ. बजाज ने जांच रिपोर्ट देखकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया और आवश्यक दवाइयां भी लिखीं।
इस अवसर पर एट्रीयस कार्डियक केयर से अंजना कुमारी, सप्त ऋषि, विकास तथा पेंशनर एसोसिएशन से बनवारी लाल शर्मा, राजन शर्मा, प्रीत सिंह कटारिया, ताराचंद गुप्ता, चंद्रपाल शर्मा, दर्शन यादव, वेदराम, जयप्रकाश गौतम, धर्मपाल, अरविंद, पीसी जैन, राम मेहर, सुखबीर और कर्मचारी यूनियन से मुकेश भयान, पवन गोयल तथा अनिल प्रधान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








