राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार उतारकर भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है: विद्रोही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस के सभी 37 विधायक कर्मवीर बौद्ध को वोट देंगे, 16 मार्च को भाजपा का दुष्प्रचार होगा ध्वस्त

चंडीगढ़/रेवाडी, 14 मार्च 2026। स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि ज्वलंत जनमुद्दों से ध्यान भटकाने और विभिन्न विवादों में घिरी भाजपा सरकार पर बहस से बचने के लिए हरियाणा राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार उतारकर प्रदेश के राजनीतिक माहौल को जानबूझकर गर्म किया जा रहा है।

विद्रोही ने कहा कि भाजपा अपनी सरकार की असफलताओं से आमजन का ध्यान हटाने और विपक्ष को मजबूत जनआंदोलन खड़ा करने से रोकने के लिए अनावश्यक राजनीतिक मुद्दों का जाल बिछा रही है। उनका कहना था कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में भाजपा अच्छी तरह जानती है कि हरियाणा में कांग्रेस के 37 विधायकों में से एक भी विधायक से वह क्रॉस वोटिंग नहीं करवा सकती। इसके बावजूद केवल असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने अपने ही एक पदाधिकारी को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने की अनैतिकता की है।

विद्रोही ने कहा कि जनमुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा ने राज्यसभा चुनाव को औजार बनाया है, लेकिन इससे उसने खुद अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। भाजपा लंबे समय से कांग्रेस में गुटबाजी का आरोप लगाकर हरियाणा कांग्रेस को बिखरा हुआ बताने का दुष्प्रचार करती रही है, लेकिन यह दुष्प्रचार 16 मार्च को पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के सभी 37 विधायक पार्टी उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध के पक्ष में मतदान करेंगे और इसके साथ ही पूरे हरियाणा में कांग्रेस की एकजुटता और मजबूती का स्पष्ट संदेश जाएगा। विद्रोही ने कहा कि भाजपा द्वारा तीसरा उम्मीदवार उतारना अनजाने में कांग्रेस को एकजुट करने का अवसर बन गया है, जो भविष्य में हरियाणा में कांग्रेस की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव हरियाणा कांग्रेस और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए भी एक बड़ा अवसर है। यदि भाजपा और भाजपा समर्थित निर्दलीय विधायकों में से क्रॉस वोटिंग करवा कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराया जाता है, तो इससे हरियाणा की भाजपा सरकार और अधिक कमजोर हो सकती है तथा उसके अपने ही बोझ से गिरने की संभावना भी प्रबल हो सकती है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!