हरियाणा में खिलाड़ियों को 2019 से 2026 तक 536 करोड़ रुपये की इनामी राशि जारी – ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली/चंडीगढ़, 26 फरवरी 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में वर्ष 2019 से अब तक खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत कुल 536 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है।

कैश अवार्ड के लिए 11,489 खिलाड़ियों ने आवेदन किया, जिनमें से 6,987 को मंजूरी दी जा चुकी है, जबकि 1,361 आवेदन लंबित हैं। सबसे अधिक आवेदन स्वर्ण पदक श्रेणी से जुड़े रहे।

खेल विभाग के अनुसार वर्षवार नकद पुरस्कार वितरण इस प्रकार रहा –
2019: 38.10 करोड़ रुपये
2021: 70.67 करोड़ रुपये
2023: 100.40 करोड़ रुपये
2024: 115.55 करोड़ रुपये
2025: 104.09 करोड़ रुपये

सरकार ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति के रूप में भी बड़ी राशि प्रदान की है।

आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन (OSP) नीति के तहत 151 खिलाड़ियों को नौकरी के ऑफर दिए गए, जिनमें से 136 ने ज्वाइन कर लिया। वहीं, योग्य खिलाड़ी (ESP) कोटे के अंतर्गत 4,778 खिलाड़ियों को रोजगार के प्रस्ताव दिए गए।

प्रदेश में वर्तमान में 245 खेल स्टेडियम सक्रिय हैं, 27 निर्माणाधीन हैं और 27 नए स्टेडियम प्रस्तावित हैं। खेल प्रशिक्षकों के 1,584 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 583 कार्यरत हैं और 1,001 पद खाली हैं, जिन्हें शीघ्र भरा जाएगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें