HKRN पोर्टल पर लाखों रजिस्ट्रेशन, लेकिन नौकरियां नाममात्र
चंडीगढ़, 26 फ़रवरी 2026। कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सूरजेवाला ने हरियाणा विधानसभा में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 91 (दिनांक 22 फरवरी 2026) के माध्यम से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने पोर्टल पर भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन और वास्तविक रोजगार उपलब्ध कराने के बीच बड़े अंतर को सदन में उजागर किया।
युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम द्वारा दिए गए आधिकारिक जवाब के अनुसार:
- कुल रजिस्ट्रेशन (अब तक): 14,63,428 उम्मीदवार
- कुल डिप्लॉयमेंट/पोर्टिंग: 1,13,914 उम्मीदवार
- इनमें से 97,051 पुराने (पोर्टेड) उम्मीदवार थे
- केवल 16,863 नए (फ्रेश) उम्मीदवारों को नई नियुक्ति मिली
इन आंकड़ों के अनुसार कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में फ्रेश प्लेसमेंट की दर लगभग 1.15% है, जबकि पोर्टिंग सहित कुल प्लेसमेंट लगभग 7.8% के आसपास है। विधायक ने कहा कि ये आंकड़े HKRN पोर्टल की प्रभावशीलता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाते हैं।
जिलावार रजिस्ट्रेशन (2026 तक)
हरियाणा के विभिन्न जिलों में HKRN के तहत युवाओं के कुल रजिस्ट्रेशन इस प्रकार हैं:

हिसार – 1,46,545
सोनीपत – 83,063
रोहतक – 71,924
पानीपत – 57,362
सिरसा – 79,453
कैथल – 82,043
अंबाला – 55,727
भिवानी – 1,00,244
चरखी दादरी – 48,060
फरीदाबाद – 23,723
फतेहाबाद – 65,483
गुरुग्राम – 27,477
झज्जर – 54,656
जींद – 1,20,718
करनाल – 75,758
कुरुक्षेत्र – 51,799
महेंद्रगढ़ – 75,183
नूंह – 32,562
पलवल – 57,192
पंचकूला – 30,312
रेवाड़ी – 55,699
यमुनानगर – 68,445
वर्ष 2025 में नई भर्तियां — केवल 958
आदित्य सूरजेवाला ने सदन में यह भी बताया कि वर्ष 2025 में पूरे हरियाणा में HKRN के तहत केवल 958 युवाओं की नई भर्ती की गई। जिलावार आंकड़े इस प्रकार हैं:

कैथल – 14
अंबाला – 32
चरखी दादरी – 37
फरीदाबाद – 57
फतेहाबाद – 23
गुरुग्राम – 176
हिसार – 62
झज्जर – 24
जींद – 57
करनाल – 15
कुरुक्षेत्र – 52
महेंद्रगढ़ – 11
नूंह – 58
पलवल – 63
पंचकूला – 79
पानीपत – 7
रेवाड़ी – 35
रोहतक – 25
सिरसा – 61
सोनीपत – 35
यमुनानगर – 10
विधायक ने सवाल उठाया कि लाखों रजिस्ट्रेशन के मुकाबले इतनी कम भर्तियां क्या युवाओं के साथ अन्याय नहीं हैं?
सेवा सुरक्षा अधिनियम पर भी सवाल
विधायक ने हरियाणा संविदा कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 के तहत मासिक आधार पर सेवा सुरक्षा प्राप्त कर्मचारियों की संख्या पूछी, जिस पर सरकार की ओर से स्पष्ट आंकड़े उपलब्ध नहीं कराए गए। विभागवार और जिला-वार डिप्लॉयमेंट का आंशिक डेटा दिया गया, जबकि मासिक विवरण एनेक्सर में बताया गया।
पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग
आदित्य सूरजेवाला ने कहा कि हरियाणा के लाखों युवा HKRN पोर्टल पर पंजीकृत हैं, लेकिन उन्हें वास्तविक रोजगार नहीं मिल पा रहा। यह सरकार के कौशल विकास और रोजगार सृजन के दावों पर सवाल खड़ा करता है।
उन्होंने युवाओं और संविदा कर्मचारियों के हित में अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की।
विधानसभा में उठाया गया यह प्रश्न उनकी उस निरंतर पहल का हिस्सा है, जिसके तहत वे युवा रोजगार, संविदा कर्मचारियों के अधिकार और सरकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति को सदन के माध्यम से सामने लाते रहे हैं।








