हरियाणा सरकार 38वें नेशनल ओलम्पिक खेलों के पदक विजेताओं को 9 फरवरी 2026 को करेगी सम्मानित – ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खिलाड़ियों को मिलेंगे करोड़ों के इनाम : गोल्ड पदक विजेता को 7 लाख, सिल्वर को 5 लाख, कांस्य को 3 लाख रुपए दिए जाएंगे

दिल्ली/गुरुग्राम, 7 फरवरी 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा 9 फरवरी 2026 को गुरुग्राम स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर सीएम कप–2025 का भी शुभारंभ किया जाएगा। हरियाणा के 48 गोल्ड, 47 सिल्वर व 58 कांस्य पदक विजेता समेत 689 खिलाड़ी व 200 से अधिक कोच को सम्मानित किया जाएगा।

इस सम्मान समारोह में राष्ट्रीय ओलम्पिक खेलों में 48 स्वर्ण, 47 रजत और 58 कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही खेलों में भाग लेने वाले कुल 689 खिलाड़ी एवं 200 से अधिक कोचों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

गोल्ड मेडल विजेता को 7 लाख, सिल्वर को 5 लाख, कांस्य को 3 लाख और पार्टिसिपेशन के लिए 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। अभी तक के कार्यकाल में 709 करोड़ रुपए हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को दे चुकी हैं। सरकार 3.0 में 109 करोड़ रुपए खिलाड़ियों को दे चुके है। 3500 से ज्यादा खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। कार्यक्रम के लिए सभी खिलाड़ियों, कोच को आमंत्रित किया है।

हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सीएम कप-2025 का आयोजन 9 फरवरी 2025 से किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 3600 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा।

सीएम कप-2025 के अंतर्गत मुकाबले पलवल और गुरुग्राम जिलों में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में सभी जिलों की टीमें एवं सरकारी खेल नर्सरी/खेल स्कूलों की टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों के चयन की प्रक्रिया जारी है। विजेता टीमों को ₹1 लाख तक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

खेलों का आयोजन –
पलवल जिला: कबड्डी, खो-खो
गुरुग्राम जिला: फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल

राष्ट्रीय खेल पदक विजेताओं का सम्मान –
सीएम कप-2025 के दौरान 38वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर 48 स्वर्ण, 47 रजत और 58 कांस्य पदक विजेताओं सहित कुल 689 खिलाड़ी एवं कोच सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

डिप्टी डायरेक्टर स्तर की जांच –
स्टेडियमों में हुई घटनाओं की जांच के लिए डिप्टी डायरेक्टर स्तर की जांच कराई गई है, जिसकी रिपोर्ट शीघ्र सौंपी जाएगी। राज्य में खेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹114 करोड़ की लागत से स्टेडियमों के सुधार एवं नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है।

खेल विभाग में रोजगार –
खेल विभाग में पिछले वर्षों के दौरान 241 नियुक्तियाँ की गई हैं, जिससे खेलों के विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं।

हरियाणा सरकार खेल नीति के तहत राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से लेकर ओलंपिक पदक तक की उपलब्धियों पर खिलाड़ियों को 51,000 से लेकर 6 करोड़ रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, जिससे खिलाड़ी आर्थिक रूप से मजबूत भी हो रहे हैं। 

वर्ष 2014 से अब तक लगभग 709 करोड़ रुपये की राशि 16970 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जा चुकी है। वर्ष 2025-26 के दौरान 662 खिलाड़ियों को 109 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है, ताकि खिलाड़ियों का कल्याण हो सके। 

प्रदेश में 1500 खेल नर्सिरयों खोली गई हैं, जिनमें 37 हजार से ज्यादा खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। इसके अलावा 500 और खेल नर्सियों के खोलने के लिए खेल विभाग ने आवेदन मांगे हैं। नर्सरियों में खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशा जा रहा है। 114 करोड़ की राशि से प्रदेश के खेल स्टेडियमों के कायाकल्प किया जा रहा है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!