नितिन नवीन पद संभालते ही चुनावी मोड में, केरल से बेंगलुरु तक बड़े चुनावी प्रभारी नियुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय पदाधिकारियों व प्रदेश अध्यक्षों के साथ दिल्ली में लगातार बैठकें

दिल्ली, 21 जनवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालते ही संगठन को पूरी तरह चुनावी मोड में ला दिया है। दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों के साथ लगातार उच्चस्तरीय बैठकों के बाद उन्होंने देश के कई अहम चुनावों के लिए बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं।

पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से जुड़े और शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने कार्यकाल की शुरुआत ही चुनावी रणनीति को धार देने से की है।

केरल विधानसभा चुनाव की कमान विनोद तावड़े को

भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को आगामी केरल विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को सह-प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही तावड़े को चंडीगढ़ मेयर चुनाव की देखरेख की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

बेंगलुरु नगर निगम चुनाव के लिए राम माधव प्रभारी

पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव को ग्रेटर बेंगलुरु नगर निगम चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और महाराष्ट्र के विधायक संजय उपाध्याय को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

तेलंगाना नगर निकाय चुनावों की जिम्मेदारी आशीष शेलार को

भाजपा ने तेलंगाना नगर पालिका एवं कॉर्पोरेशन चुनावों के लिए आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ अशोक परनामी और रेखा शर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है।

संगठन में साफ संदेश: चुनाव सर्वोच्च प्राथमिकता

इन नियुक्तियों से स्पष्ट है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पार्टी संगठन को आगामी विधानसभा और नगर निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह सक्रिय और आक्रामक रणनीति के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा नेतृत्व का फोकस अब स्पष्ट रूप से चुनावी जीत, मजबूत प्रबंधन और जमीनी संगठन पर केंद्रित दिखाई दे रहा है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें