मोदी–भाजपा सत्ता के दबाव में मीडिया से झूठ परोसवा रही है, लोकतंत्र पर गहरा संकट: वेदप्रकाश विद्रोही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई मनपा चुनाव परिणामों में मीडिया की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

मतगणना से पहले फर्जी लीड और परिणाम दिखाकर जनता को गुमराह करने का आरोप

रेवाडी/नई दिल्ली, 17 जनवरी 2026। स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस, राहुल गांधी और विपक्ष पर रोज़ असत्य व भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाने वाले स्वयं भाजपा नेता सत्ता के बल पर देश और प्रदेश को गुमराह कर रहे हैं।

विद्रोही ने कहा कि सत्य की पड़ताल करने पर यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस या विपक्ष नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी, उनके मंत्री, भाजपा सांसद-विधायक और संगठन से जुड़े नेता मीडिया के एक वर्ग की मदद से भ्रम और झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं, और असत्य बोलने की सभी सीमाएं पार कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को मुंबई महानगर निगम चुनावों की मतगणना और परिणामों की घोषणा इसका जीवंत उदाहरण है। विद्रोही के अनुसार, जिन वार्डों में मतगणना शुरू भी नहीं हुई थी, वहां के परिणाम और लीड मीडिया द्वारा फर्जी तरीके से घोषित की जाती रहीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिनभर न्यूज चैनलों के स्टूडियो में भाजपा नेताओं और “भाड़े के चुनावी विश्लेषकों” को बैठाकर झूठे आंकड़ों के सहारे मोदी-भाजपा का महिमामंडन किया गया

अपने 50 वर्षों के सक्रिय सामाजिक और राजनीतिक जीवन का हवाला देते हुए विद्रोही ने कहा, “मैंने आज तक ऐसा नहीं देखा कि बिना मतगणना के ही मीडिया चुनाव परिणाम और सीटों की लीड घोषित कर दे। यह लोकतंत्र के साथ खुला धोखा है।”

विद्रोही ने सवाल उठाया कि क्या कोई मीडिया संस्थान बिना सत्ता के दबाव के ऐसे झूठे परिणाम परोस सकता है? उन्होंने कहा कि कोई भी जागरूक नागरिक समझ सकता है कि ऐसा प्रायोजित झूठ सत्ता और धनबल के दबाव में ही संभव है

उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव में जीत-हार का फैसला मतदाता करता है, लेकिन यदि मतगणना के दौरान भी मीडिया झूठ परोसकर जनता को गुमराह करे और किसी एक दल व व्यक्ति विशेष का महिमामंडन करे, तो यह संकेत है कि यह सब किसी खास एजेंडे और इशारे पर किया जा रहा है

वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि मोदी–भाजपा–संघ सत्ता, धनबल और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के जरिए मीडिया को मजबूर कर रहा है, जिससे न केवल झूठी खबरें चलाई जा रही हैं, बल्कि कांग्रेस, विपक्ष और राहुल गांधी का सुनियोजित तरीके से चरित्र हनन भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा नेता रोज़ झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं और दुष्प्रचार फैला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उसी सत्ता और संसाधनों के बल पर कांग्रेस और विपक्ष पर ही झूठ बोलने का आरोप बेशर्मी से जड़ा जा रहा है

विद्रोही ने चेतावनी देते हुए कहा कि “सत्ता और मीडिया का यह गठजोड़ चीख-चीखकर बता रहा है कि देश के लोकतंत्र और संविधान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।”

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें