प्रशासन द्वारा तोड़ा गया गौशाला का बाड़ा जयहिंद ने बहाल कराया

रोहतक 13 दिसंबर : रोहतक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की तरफ से राजीव गांधी खेल स्टेडियम के पास पुल के नीचे स्थापित गोशाला के बाड़े को शुक्रवार बिना नोटिस के तोड़ दिया, जिसके बाद जयहिंद गाय माता की गौशाला का बाड़ा तोड़ने की खबर मिलने के बाद भड़क उठे नवीन जयहिंद ने मौके पर पहुंचकर तोड़े गए बाड़े पर तारबंदी की और विरोध जताया।
जयहिंद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की तरफ से कल दोपहर के समय प्रशासनिक अमला कार्रवाई करने के लिए पहुंचा। उस समय गोशाला के बाड़े में गोवंश मौजूद थे।
जयहिंद ने बताया कि प्रशासन ने कार्रवाई करने से पहले किसी भी प्रकार का नोटिस समिति को नहीं दिया गया। यह बाड़ा अस्थाई तौर पर स्थापित किया गया था और गोशाला में करीब 750 गाय हैं, जिनके लिए यह बाड़ा बनाया गया था जिस पर प्रशासन ने बेजुबानों के आशियाने पर बुलडोजर चला दिया इस भयंकर सर्दी के मौसम में गाय माता सड़कों पर कैसे रहेगी

जयहिंद ने बताया कि एक तरफ तो सरकार ओर प्रशासन गाय को माता कहते है और दूसरी तरफ गाय माता के घर को उजाड़ रहे है जबकि गौशाला समिति सरकार ओर प्रशासन से एक रुपया सहायता का नहीं ले रही प्रशासन को गौशाला पर बुलडोजर चलाने की बजाए दूसरी जगह शिफ्ट करना चाहिए लेकिन इस तरह गाय माता का आसियाना नहीं उजड़ना चाहिए क्योंकि गाय माता के ऐसे आसियाना उजाड़ने से अब गौवंश सड़कों पर घूमेगी जिसके चलते सड़को पर एक्सिडेंट तक का खतरा बना रहेगा और गौवंश के साथ साथ वाहन चालक की मौत का डर बना रहेगा अगर एक भी गाय माता की मौत होती है तो इसकी जिम्मेवारी सरकार ओर प्रशासन की होंगी वहीं गाय माता के आशियाने को उजाड़ने वाले पाप के भागी बनेंगे यहां पर गौशाला समिति द्वारा पिछले 10 साल से गौशाला चलाई जा रही है प्रशासन की इस कार्रवाई से समिति को भी लाखों रु का नुकसान हुआ है अब जयहिंद ने दोबारा से तारबंदी करके बाड़े को दोबारा लगा दिया है अगर प्रशासन को कोई कार्रवाई करनी है तो उनके खिलाफ कर सकते है
जयहिंद ने बताया कि श्रीकांत जाधव जब रोहतक रेंज के आईजी थे, तब उन्होंने सड़कों पर घूम रही बेसहारा गायों को गोशाला भेजने के लिए अभियान चलाया था। मिशन स्ट्रे कैटल के तहत इन गायों को पुलिस की ओर से गोशालाओं में भेजा गया था। यह गोशाला भी उसी दौरान स्थापित की गई थी। वहीं जयहिंद गौवंश के उजाड़ें गए बाड़े को लेकर सोमवार को जिला उपायुक्त ओर नगर निगम कमिश्नर से मिलेगे ताकि गौवंश के लिए उचित व्यवस्था कराई जा सके







