गुरुग्राम पुलिस ने वॉइस सैम्पल प्रक्रिया को बनाया और अधिक तेज, पारदर्शी व वैज्ञानिक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस आयुक्त श्री विकास अरोड़ा IPS ने किया साउंडप्रूफ वॉइस सैम्पल रूम का किया उद्घाटन।

पहले अभियोग में आवाज के नमूनों के लिए करना पड़ता था महीनों तक इन्तजार ।

अनुसंधान में वैज्ञानिक तरीकों का किया जा रहा है प्रयोग

गुरुग्राम: 10 दिसम्बर 2025 – गुरुग्राम पुलिस ने अनुसंधान प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस लाईन गुरुग्राम परिसर में अत्याधुनिक साउंडप्रूफ वॉइस सैम्पल रूम की स्थापना की है। आज दिनाँक 10.12.2025 इस सुविधा का उद्घाटन पुलिस आयुक्त गुरुग्राम श्री विकास अरोड़ा, IPS के कर-कमलों द्वारा किया गया।

अब वॉइस सैम्पल में नहीं होगी देरी – गुरुग्राम में ही उपलब्ध होगी सुविधा अब तक वॉइस सैम्पल हेतु मामलों को मधुबन भेजा जाता था, जहाँ लंबी प्रतीक्षा सूची के कारण रिपोर्ट प्राप्त करने में महीनों का समय लग जाता था। इस देरी से कई बार अनुसंधान प्रक्रिया प्रभावित भी होती थी। नई सुविधा के प्रारम्भ होने के बाद अब गुरुग्राम में ही तुरंत वॉइस सैम्पल लिया जा सकेगा, जिससे— समय की बड़ी बचत होगी, रिपोर्ट शीघ्रता से प्राप्त होगी, अनुसंधान प्रक्रिया में तीव्रता व प्रभावशीलता आएगी जाँच व पुलिस अधिकारियों को वैज्ञानिक साक्ष्यों को समय पर संलग्न करने में आसानी होगी।

गुरुग्राम पुलिस की वैज्ञानिक कार्यप्रणाली की ओर एक और अनूठा कदम: यह नई सुविधा दर्शाती है कि गुरुग्राम पुलिस आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान और बेहतर सेवा-प्रदान की दिशा में लगातार प्रगति कर रही है। वॉइस सैम्पल रूम की स्थापना से न केवल जाँच की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि समयबद्ध न्यायिक प्रक्रिया को भी मजबूती मिलेगी।

पुलिस आयुक्त महोदय ने साउंडप्रूफ रूम का उद्धघाटन करने के उपरांत पुलिस लाईन, गुरुग्राम में स्थित पुलिस की विभिन्न इकाइयों व कार्यालयों TASI, KHC,CHC, VRK, VD, DOG Square,रोजनामचा शाखा,Library, Gym एवं Mass का निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान सभी कार्यालयों में रिकॉर्ड, उपकरण, संसाधन व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं साफ-सुथरे, व्यवस्थित और दक्ष सिस्टम को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक इकाई में रिकॉर्ड व सामान का रख-रखाव पूर्ण रूप से अद्यतन, व्यवस्थित और पारदर्शी हो।

इस दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री अर्पित जैन IPS, प्यास उपायुक्त मानेसर श्री दीपक IPS, सहायक पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हेडक्वार्टर गुरुग्राम श्रीमती सुशीला HPS तथा FSL के साइंटिफिक ऑफिसर मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!