गांव नखड़ौला में प्रस्तावित ऑडिटोरियम को मिली प्रशासनिक मंजूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव ने कहा अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करेगा निगम

32 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा ऑडिटोरियम

दिव्य नगर योजना के तहत बनाया जाएगा ऑडिटोरियम

16 करोड़ रुपये हरियाणा सरकार व 16 करोड़ रुपये नगर निगम वहन करेगा

8 अगस्त, मानेसर। मानेसर नगर निगम में वार्ड 15 के गांव नखड़ौला में 1.27 एकड़ भूमि पर 32 करोड़ रुपये की लागत से 550 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इस ऑडिटोरियम में लाइब्रेरी, एग्जीबिशन सेंटर, एक बड़ा व दो छोटे कांफ्रेंस हॉल भी होंगे। शहरी स्थानीय निकाय से 32 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही लगाकर काम शुरू करवा दिया जाएगा।

बजट की प्रशासनिक अनुमति मिलने पर मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव व पार्षद पिंकी ने सरकार व निगम अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट निगम अधिकारियों की मेहनत और सरकार की प्रत्येक क्षेत्र का चंहुमुखी विकास की नियत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम मानेसर के लिए यह ऑडिटोरियम मील का पत्थर साबित होगा। इसके अलावा जनहित में ऐसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा। ऑडिटोरियम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मेयर ने बताया कि यहां पर 100 गाड़ियों की पार्किंग, 220 स्क्वेयर मीटर में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। लाइब्रेरी में 100 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। 2700 स्क्वेयर फिट में 100 लोगों की क्षमता वाला एग्जीबिशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा एक बड़ा और दो छोटे कांफ्रेंस हॉल बनाये जाएंगे। मेयर ने बताया कि मानेसर नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर निगम क्षेत्र के वार्डों में लाइब्रेरी, ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, वर्किंग वूमन हॉस्टल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आदि बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। निगम क्षेत्र में सभी काम जनहित में लोगों की राय के बाद ही लिए जाएंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!