

गुरुग्राम: 06 दिसम्बर 2025 – गुरुग्राम पुलिस ने होटल में ठहरने वाले लोगों का अनिवार्य रिकॉर्ड (इंद्राज) न रखने और बिना पहचान-पत्र (ID) लोगों को होटल में ठहराने वाले होटल मालिकों/संचालकों में खिलाफ कार्यवाही करते हुए 01 होटल के 02 कर्मचारियों संचालक/मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
थाना सदर गुरुग्राम की पुलिस टीम ने दिनांक 06.12.2025 को सैक्टर-38, गुरुग्राम में स्थित होटल शान, प्लॉट नंबर-222 से दोनों आरोपियों को को काबू किया गया जिनकी पहचान 1. सुमित यादव, निवासी मकान नंबर 298, गली नंबर 7, ब्लॉक-B, शीतला कॉलोनी, नियर शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम तथा 2. मुलायम सिंह, निवासी प्लॉट नंबर 20, गली नंबर 3, लक्ष्मी विहार, उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई।
पुलिस जांच में पाया गया कि उपरोक्त होटल संचालक/मैनेजर द्वारा लोगों को होटल में ठहराया गया, लेकिन होटल रजिस्टर में उनका इंद्राज नहीं किया गया और न ही किसी प्रकार की ID ली गई। साथ ही इनके द्वारा इस संबंध में पुलिस को भी कोई अनिवार्य सूचना नहीं दी गई तथा पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दे सके।
उपरोक्त आरोपियों द्वारा लापरवाही एवं नियमों की उल्लंघना को देखते हुए थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित करके अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है।
गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि होटल/गेस्ट हाउस संचालक निर्धारित नियमों का पालन अवश्य करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।









