फुटबॉल विश्वकप 2025 : ड्रॉ या तमाशा? ट्रंप को अवॉर्ड देने पर हुई आलोचना – ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली, 6 दिसंबर 2025 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि ड्रॉ के बाद सोशल मीडिया पर लाखों फैंस ने कहा कि यह समारोह फुटबॉल कार्यक्रम से भटक गया। सवाल यह भी उठा कि क्या फीफा अब खेल को ग्लैमर और राजनीति के साथ मिलाकर नया रूप देने की कोशिश कर रहा है या फिर यह विश्व फुटबॉल के लिए खतरे की घंटी है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ड्रॉ पांच जून को वॉशिंगटन डीसी में हुआ। उम्मीद थी कि यह कार्यक्रम सिर्फ फुटबॉल पर केंद्रित होगा, लेकिन यह आयोजन कुछ ही देर में खेल समारोह से ज्यादा एक चमक-दमक भरा मनोरंजक शो बन गया। इस दौरान फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो के व्यवहार, लंबे कार्यक्रम और राजनीतिक संदेशों को लेकर फीफा को तीखी आलोचना झेलनी पड़ी।

करीब 3 घंटे तक चला ड्रॉ, फैंस बोले- ये वर्ल्ड कप है या तमाशा? –
करीब तीन घंटे तक चले इस आयोजन में लंबे भाषण, हॉलीवुड सेलिब्रिटीज की मौजूदगी और लगातार वीडियो प्रेजेंटेशन चलते रहे। फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पहले डेढ़ घंटे तक एक भी वर्ल्ड कप ग्रुप घोषित नहीं किया गया, जिससे कार्यक्रम खेल आयोजन की जगह एक टीवी शो जैसा लगने लगा। फैंस ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यक्रम को फर्जी बढ़ाया जा रहा था और एंटरटेनमेंट शो की तरह दिखाया जा रहा था।

डोनाल्ड ट्रंप को मिला पहला ‘फीफा पीस प्राइज’, विवाद और बढ़ा –
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि इस आयोजन की सबसे विवादित घटना रही अमेरिकी नेता डोनाल्ड ट्रंप को पहला ‘फीफा पीस प्राइज’ देना। इनफैनटिन ने यह सम्मान उन्हें यह कहते हुए दिया कि उन्होंने शांति के लिए असाधारण और उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इस फैसले ने वैश्विक स्तर पर तीखी बहस छेड़ दी। कई लोगों ने याद दिलाया कि यही इनफैनटिन 2022 कतर विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों को राजनीतिक बयान देने से रोक रहे थे, लेकिन अब खुद कार्यक्रम को राजनीतिक मंच बना रहे हैं।

फुटबॉल सितारे कम, अमेरिकी स्टार्स ज्यादा नजर आए –
जहां फैंस फुटबॉल दिग्गजों की मौजूदगी की उम्मीद कर रहे थे, वहीं मंच पर अमेरिकी खेल हस्तियों और कलाकारों ने जगह ले ली। टॉम ब्रैडी, शकील ओ’नील, वेन ग्रेट्जकी और एरॉन जज जैसे सितारों ने टीम ग्रुप घोषित किए। इससे आलोचना और तेज हो गई कि फीफा फुटबॉल की जगह अमेरिकी दर्शकों को आकर्षित करने पर ज्यादा ध्यान दे रहा है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026: सभी ग्रुप –

ग्रुप A: मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, UEFA प्लेऑफ D

ग्रुप B: कनाडा, UEFA प्लेऑफ A, कतर, स्विट्जरलैंड

ग्रुप C: ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड

ग्रुप D: अमेरिका, पराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, UEFA प्लेऑफ C

ग्रुप E: जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर

ग्रुप F: नीदरलैंड, जापान, UEFA प्लेऑफ B, ट्यूनीशिया

ग्रुप G: बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड

ग्रुप H: स्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे

ग्रुप I: फ्रांस, सेनेगल, FIFA प्लेऑफ 2, नॉर्वे

ग्रुप J: अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन

ग्रुप K: पुर्तगाल, FIFA प्लेऑफ 1, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया

ग्रुप L: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें