महापरिनिर्वाण दिवस बाबा साहेब के भारत को दिए योगदान के सम्मान का दिन: पंकज डावर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-कांग्रेस भवन में बाबा साहेब की 70वीं पुण्यतिथि पर दी उन्हें श्रद्धांजलि

गुडग़ांव। स्थानीय कमान सराय स्थित कांग्रेस भवन में संविधान निर्माण बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर महापरिनिर्वाण दिवस मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब द्वारा समाज में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान पर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर बोलते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस बाबा साहेब के भारत को दिए गए योगदान को सम्मान देने का दिन है।

यह दिन सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े समुदायों की भलाई के लिए उनके जीवन भर के संघर्ष को याद करने का दिन है। हम सब कानून, शिक्षा और जातिगत भेदभाव के खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान को याद करते हैं। पंकज डावर ने कहा कि आज बाबा साहेब की 70वीं पुण्यतिथि है। असमानताओं के खिलाफ सदैव संघर्ष करने वाले बाबा साहेब के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बाबा सहोब हमेशा ऐसे भारतीय समाज की बात करते थे। ऐसा सपना देखते थे, जिसमें सभी लोगों को बराबर माना जाएगा। वे भारत के एक जाने-माने शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। डॉ. भीम राव अंबेडकर भारतीय संविधान के जनक थे। संविधान बनाने और भारतीय समाज की सेवा में उनके योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1990 में भारत रत्न दिया गया।  

पंकज डावर ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी ने भारतीय समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को स्थापित किया। उनके मार्गदर्शन में निर्मित भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण का मूल मंत्र है। महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भारत के इस अमर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वे श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। बाबा साहेब के आदर्शों और सिद्धांतों को साकार करने की दिशा में हम सदैव निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सुनीता सेहरावत, एडवोकेट सुबे सिंह यादव, सचिव हरियाणा महिला कांग्रेस सीमा हुड्डा, महिला जिलाध्यक्ष पूजा शर्मा, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष कृष्ण सैनी, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकुमार, पवन चौधरी, राजेश यादव पूर्व प्रत्याशी वार्ड 13, दीपक सोनी, श्याम लाल बामनिया पूर्व प्रत्याशी वार्ड 28, राजीव यादव पूर्व प्रत्याशी वार्ड 10, करण लोहिया, हरकेश बोहत,मनोज आहुजा, रतन लाल दहिया, पीएल कटारिया, नरेश वशिष्ठ, महावीर सिंह, ओमप्रकाश खरेरा, कार्तिक गहलोत, राहुल नंबरदार, जय सिंह हुड्डा, रमाकांत शर्मा, ललित चावरिया, चमन सौदा, दीपक सिंह आदि नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!