खिलाड़ियों की मौत पर सब राजनीति करेंगे खिलाड़ियों की समस्या का समाधान नहीं- जयहिंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किसी सरकार या विपक्ष के नेता की हिम्मत है जो राजीव गांधी स्टेडियम के हालत देख सके – जयहिंद

जयहिंद ने 9050906161 फोन न. किया जारी

गांव ओर शहरों के खराब खेल स्टेडियम की वीडियो बनाकर हमें भेजे : जयहिंद

रोहतक 27 नवंबर : रोहतक ओर झज्जर में बास्केटबाल के खिलाड़ियों की मौत की घटना के बाद गांव ओर शहरों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की जिंदगी के साथ साथ सरकार ओर प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े हो गए है कि गांव ओर शहरों में किस तरह से खिलाड़ी अपनी जिंदगी गांव पर लाकर गांव ओर शहरों में बने हुए खेल स्टेडियम में अभ्यास करते है

नवीन जयहिंद रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचे और स्टेडियम में सरकार ओर प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं पर कटाक्ष किया नवीन जयहिंद ने रोहतक ओर झज्जर में बास्केटबाल के खिलाड़ियों की हुई खेल स्टेडियम में अभ्यास करते हुए हुई मौत के लिए सरकार के साथ साथ सांसद, विधायक , पूर्व विधायक के साथ साथ प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिस तरह से खेल स्टेडियम में अभ्यास करते हुए खिलाड़ियों की मौत हुई है ये मौत नहीं सिस्टम द्वारा की गई हत्या है और इसके लिए हर वो इंसान कसूरवार है जिसकी इसमें भागीदारी है

जयहिंद ने बताया कि बास्केटबाल बाल के दो युवा खिलाड़ी मारे गए है इसकी सजा किसको मिलेगी और किस पर केस दर्ज होगा कोई नहीं बताएगा मैने(जयहिंद) पहले भी 3 महीने पहले खेल स्टेडियमो की खराब हालत पर आवाज उठाई थी लेकिन मेरी कौन सुनता है स्टेडियम कब बना किसने बनाया कौन इसकी देख रेख का जिम्मेवार है किसने कितना कमीशन लेकर कितनी घटिया सामग्री लगाई किसने ग्रांट रोकी खेल खिलाड़ियों की हुई मौत मामले पर कोई जवाब नहीं देगा अगर ये कोई बड़े नेता या अधिकारी का बेटा होता तो कार्रवाई जरूर होती लेकिन ये आम घर के बालक है इसलिए इनकी कोई नहीं सुनेगा

जयहिंद ने जनता से अपने अपने गांव शहरों के खराब खेल स्टेडियम की वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करने को अपील करते हुए कहा कि आप अपने खराब खेल स्टेडियम की वीडियो बनाकर हमारे 9050906161 फोन न. पर भी भेज सकते हो आपकी आवाज हम जयहिंद उठाएगा जबकि जनता की आवाज उठाने का काम विपक्ष का है लेकिन विपक्ष मुर्दा बना हुआ है पहले आवाज नहीं उठाता और अब घटना के बाद चिल्लाएंगे ओर अपनी राजनीतिक रोटियां सकेंगे

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें