समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निवारण—सीटीएम सपना यादव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीटीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के दिए निर्देश

जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता- सीटीएम

गुरुग्राम, 27 नवंबर – हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेशभर में जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे समाधान शिविर अभियान के तहत गुरुवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट सपना यादव ने की।

सीटीएम सपना यादव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से बात कर उनकी समस्याओं की गंभीरता को समझा और हर मामले को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को तुरंत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि आम नागरिकों को उनका हक और आवश्यक सेवाएं बिना किसी रुकावट के मिलें। समाधान शिविर इसी उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोग सीधे प्रशासन के सामने अपनी बात रख सकें और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित हो सके।

शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाएं, पेंशन, राशन कार्ड, पारिवारिक पहचान पत्र (PPP), प्रॉपर्टी आईडी, बिजली-संबंधी मामले, शहरी निकायों से जुड़े मुद्दे और जमीन के पंजीकरण से संबंधित कई शिकायतें सामने आईं।

अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। जिन मामलों में विस्तृत जांच की आवश्यकता थी, उन्हें समयबद्ध रूप से हल करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

सीटीएम सपना यादव ने यह भी कहा कि शिविर के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों और दिए गए आश्वासनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि नागरिकों को राहत समय पर मिल सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें