बलिदानी सैनिक की बहन को दिया जेई के पद का नियुक्ति पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणवीर गंगवा ने सौंपा नियुक्ति पत्र

हरियाणा सरकार देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध : रणबीर गंगवा

चंडीगढ़ 7 मार्च। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणवीर गंगवा ने आज वर्ष 2022 में जम्मू कश्मीर के राजौरी पुंछ इलाके में उग्रवादियों से मुठभेड़ के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले हिसार जिले के वीर सैनिक निशांत मलिक की बहन को  जेई के पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान हांसी से विधायक श्री विनोद भ्याना भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए  लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार वीर सैनिकों के सम्मान और उनके परिजनों के कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

 उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के राजौरी पुंछ में वर्ष 2022 में उग्रवादियों से मुठभेड़ के दौरान देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिक निशांत के परिवार को उसी समय हरियाणा सरकार की योजना अनुसार 50 लाख रुपए की सहायता राशि मुहैया करा दी गई थी आज बलिदानी सैनिक की बहन को उनकी योग्यता के अनुसार लोक निर्माण विभाग में जेई (सिविल) के पद पर नियुक्त करने हेतु  नियुक्ति पत्र सौंपा गया है।

लोक निर्माण मंत्री श्री रणवीर गंगवा ने कहा कि बलिदानी सैनिकों का ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। हरियाणा सरकार देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के परिवारों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है।

श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हरियाणा की सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी  के नेतृत्व में सैनिकों के कल्याण के लिए हर संभव कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि  सरकार ने बलिदानी सैनिकों के परिजनों को दी जाने वाली सहायता राशि को 50 लाख रुपए से बढ़ाकर एक करोड रुपए कर दी है, साथ ही हरियाणा सरकार बलिदानी सैनिकों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का काम भी कर रही है।

इस अवसर पर हांसी से विधायक श्री विनोद भयाना ने कहा कि हम वीर बलिदानी सैनिकों के परिजनों के साथ हमेशा खड़े हैं और हमें उनके बलिदान पर गर्व है देश उनका कर्ज कभी नहीं चुका सकता।

बलिदानी सैनिक निशांत के पिता जयवीर और नियुक्ति पत्र पाने वाली उनकी बहन कुमारी नीरज ने जेई के पद पर नियुक्ति पत्र देने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, मंत्री श्री रणबीर गंगवा और विधायक श्री विनोद भयाना का आभार जताया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!