लोक सभा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. अटवाल ने की विस अध्यक्ष कल्याण से शिष्टाचार भेंट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 6 मार्च – लोक सभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं दो बार पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष रहे डॉ. चरनजीत सिंह अटवाल ने वीरवार को हरियाणा विधान सभा सचिवालय पहुंच विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विधायी कामकाज को लेकर लंबी चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. अटवाल के दो सहयोगी कुलदीप सिंह और श्री गुरदेव सिंह भी मौजूद रहे।

डॉ. अटवाल 2004 में लोक सभा के उपाध्यक्ष चुने गए। इससे पूर्व वे 1997-2002 और 2012 में पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष रहे। इतिहास, विधायी कामकाज, कानून और धर्म पर पुस्तकें पढ़ना उनकी रुचि के क्षेत्र हैं। यूएसए, घाना, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद, टोबैगो, यू.के., ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, कनाडा, मनीला, बेलारूस, वियना, हंगरी आदि देशों का दौरा कर चुके हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें