12 मार्च को हरियाणा में सबसे पहले मानेसर में बनेगा भाजपा का मेयर: सरपंच सुंदर लाल यादव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा के बनेंगे मेयर

-भाजपा ने मजबूती से चुनाव लड़ा है

-खुद को मानेसर से मेयर की टिकट देने के लिए जताया संगठन का आभार

गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम के चुनाव में भाजपा के मेयर प्रत्याशी सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि मानेसर से भाजपा प्रत्याशी यानी वे मजबूती से चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने दावे के साथ कहा कि 12 मार्च को हरियाणा में सबसे पहले मानेसर में भाजपा के मेयर की घोषणा होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा के 10 नगर निगमों में कमल खिलेगा। भाजपा के ही मेयर बनेंगे। यह बात उन्होंने गुरुवार को सेक्टर-82 स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही।

मेयर प्रत्याशी सरपंच सुंदर लाल यादव ने मानेसर नगर निगम के सभी मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनके विश्वास की जीत होने जा रही है। कमल के फूल पर दबाया गया बटन मानेसर के विकास को आगे ले जाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हम 15 हजार से अधिक वोटों से यह चुनाव जीत रहे हैं। सभी 96 बूथों का उन्होंने आंकलन किया है। इसमें 80 से अधिक बूथों पर भाजपा जीत रही है। उन्होंने कहा कि मानेसर की जनता ने विकास के नाम पर वोट किया है। जनता विकास चाहती है। विकास के लिए ही जनता ने भाजपा को वोट दिया। उन्होंने क्षेत्र में बनी सोसायटी के मतों को लेकर कहा कि यहां 12 हजार वोट पोल हुए हैं, इनमें से लगभग 11 हजार वोट अकेले भाजपा के पक्ष में ही जनता के दिए हैं। ऐसा उनका विश्वास है। क्योंकि चुनाव प्रचार में जनता ने कमल के फूल के साथ खुलकर काम किया। अपना समर्थन और विश्वास दिया।

सरपंच सुंदर लाल यादव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री आरती राव, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद कंगना रनौत, सांसद मनोज तिवारी, हरियाणा के राज्य मंत्री गौरव गौतम, पूर्व मंत्री बनवारी लाल, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, पटौदी के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता का चुनाव में उनकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए आभार जताया। उन्होंने सभी आरब्ल्यूए पदाधिकारियों, क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी ने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से उनके लिए चुनाव प्रचार करके जनता को विश्वास दिलाया कि कमल का फूल ही क्षेत्र के विकास का प्रतीक है। अधिक से अधिक वोट कमल के फूल पर देकर हमें यहां से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना है।  

सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि हमारा मानेसर क्षेत्र सरकार के साथ चलने वाला क्षेत्र है। जैसे ही भारतीय जनता पार्टी ने मानेसर से उम्मीदवार की घोषणा की तो क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग खुद ही अपने भाई, बेटे की जीत सुनिश्चित के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि लोग सुशासन चाहते हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करना है। पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा। शरारती तत्वों, सडक़ों में गड्ढों, खोदी गई सीवरेज लाइनों के काम मेयर की शपथ लेते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। शिक्षा, चिकित्सा, कम्युनिटी सेंटर, ग्रीन बेल्ट में सुधार किया जाएगा।

सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने में भी विरोधियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। जनता सब जानती है। सरपंच रहते हुए उन्होंने अपने गांव में विकास कार्यों की झड़ी लगाई। सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष के नाते उन्होंने अन्य पंचायतों में विकास के लिए भी मदद की। निजी कंपनियों के माध्यम से क्षेत्र स्कूल में काम करवाए। भविष्य में और भी अधिक काम कंपनियों के सीएसआर फंड से करवाए जाएंगे। उनका एक ही उद्देश्य है क्षेत्र का समग्र विकास हो। सभी सुविधाएं क्षेत्र में मिलें। वे मानेसर की देवतुल्य जनता को इस बात का विश्वास दिलाते हैं कि मेयर बनकर भ्रष्टाचार मुक्त ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास को बुलंदियों तक ले जाएंगे। नगर निगम चुनाव के प्रचार से ही जीत सुनिश्चित हो गई थी, जब लोग प्रचार में खुशी से ऊंट, घोड़े नचा रहे थे। डीजे पर खुद ना रहे थे। मातृशक्ति एकजुट होकर प्रचार कर रही थी।

मेयर प्रत्याशी सरपंच सुंदर लाल यादव ने खेडक़ीदौलाा टोल हटवाने के सवाल पर कहा कि टोल का विषय पहले से ही केंद्र व राज्य सरकार में विचाराधीन है। वे टोल पर मानेसर क्षेत्र के लोगों का टैक्स ना लिया जाए, इसकी व्यवस्था जरूर करवाने का प्रयास करेंगे। इसलिए हर पार्षद की ओर से टोल प्रबंधन के नाम पत्र दिए जाएंगे, ताकि लोगों को सत्यापित किया जा सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!