फोटो वायरल करने की धमकी देकर करीब 80 लाख रुपए की वसूली करने के मामले में 01 और आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कब्जा से 05 लाख 13 हजार रुपए व पीड़िता का एटीएम कार्ड बरामद।

गुरुग्राम : 04 मार्च 2025 – दिनांक 21.12.2024 को पुलिस थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम में एक महिला ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसके बैंक खाते में इनकी जमीन के रुपए आए थे। इसके बैंक खाता की ऑनलाईन बैंकिंग को इसकी 15 वर्ष की पोती चलाती है। कुछ लोगों द्वारा इसकी 15 वर्षीय पोती को फोटो वायरल करने की धमकी देकर/ब्लैकमेल करके इसके खाते से करीब 80 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इस शिकायत पर थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

निरीक्षक रामबीर, प्रबंधक थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 01 और आरोपी को कल दिनांक 03.03.2025 को गुरुग्राम से काबू किया। आरोपी की पहचान नवीन कुमार (उम्र 28 वर्ष) निवासी न्यू कॉलोनी हयातपुर रोड गढ़ी हरसरू (गुरुग्राम) के रूप में हुई है। उपरोक्त अभियोग में अब तक 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से 05 लाख 13 हजार रुपए व पीड़िता का एटीएम कार्ड बरामद किया गया है।

पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!