प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए पशु/पक्षियों का संरक्षण आवश्यक – राव नरबीर सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चण्डीगढ़, 3 मार्च – हरियाणा के वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए पशु/पक्षियों का संरक्षण आवश्यक है। हम सभी को वन्य जीव संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह आज विश्व वन्य जीव संरक्षण दिवस के अवसर पर बावल उपमंडल के गांव झाबुआ में मोर व चिंकारा प्रजनन केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने यहां ब्रीडिंग सेंटर से नर व मादा मोर भी छोड़े। गौरतलब है कि लगभग 748 एकड़ के आरक्षित वन क्षेत्र में चिंकारा, मोर, हिरण के अतिरिक्त अन्य पशु पक्षियों को संरक्षित किया जाता हैं।

मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि वन एवं वन्य जीव विभाग पशु/पक्षियों के संरक्षण के लिए प्रदेश के कई जिलों में निरंतर कार्य कर रहा है। अरावली पर्वत श्रृंखला में जंगल सफारी परियोजना की रूप-रेखा बनाई गई है। इसमें यहां वन्य जीव संरक्षण का कार्य भी होगा और लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बनेंगे। हम वन्य जीवों की विलुप्त होती प्रजातियों का संरक्षण एवं संवर्धन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इनकी सुरक्षा में प्रत्येक नागरिक को भी अपना हर संभव सहयोग देना चाहिए।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!