कम मतदान का मतलब लोगों का लोकतंत्र में विश्वास की कमी: अशोक बुवानीवाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-भाजपा ने मतदान प्रक्रिया को बदनाम कर दिया है

-ईवीएम में वीवीपैट ना लगवाकर हरियाणा निर्वाचन आयोग पर सवालिया निशान

गुरुग्राम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक बुवानीवाला ने निकाय चुनाव में गुरुग्राम में कम मतदान होने पर िचिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि लोगों का लोकतंत्र में विश्वास नहीं रही। विश्वास की कमी से ही लोग घरों से बाहर जरूर निकले लेकिन वोट डालने नहीं गए।

बुवानीवाला ने कहा कि आम जनता में लोकतंत्र में विश्वास की कमी का सीधा कारण भाजपा है। भाजपा पर हर चुनाव में ईवीएम को लेकर सवाल खड़े होते हैं। फिर भी इस पर चुनाव आयोग कोई संज्ञान नहीं लेता। चुनाव आयोग भी सरकार के ईशारे पर काम करता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम में कुल संख्या का 50 प्रतिशत वोट पोल नहीं होने पाना काफी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में ईवीएम के साथ वोट पोल की गई पर्ची दिखाने के लिए वीवीपैट लगाई जाती है, निकाय चुनाव में वीवीपैट का प्रावधान हरियाणा निर्वाचन आयोग ने नहीं किया। कांग्रेस की ओर से इस बाबत राज्यपाल को भी शिकायत दी गई है। वीवीपैट ना लगाने का कारण भी हरियाणा निर्वाचन आयोग का हास्यास्पद है। कांग्रेस के सवाल पर आयोग ने कहा है कि उसके पास पर्याप्त वीवीपैट नहीं है। जबकि देश में कहीं पर कोई बड़ा चुनाव नहीं हो रहा और वीवीपैट का टोटा आयोग ने बता दिया। यह सब बातें गड़बड़ी की ओर इशारा करती हैं।

अशोक बुवानीवाला ने कहा कि लोकतंत्र की धज्जियां भाजपा सरकार में उड़ाई जा रही हैं। विपक्ष की सुनवाई नहीं की जा रही। सरकार ने विभिन्न तरह के ऑनलाइन पोर्टल में जनता को उलझाकर रख दिया है। समस्याएं 10 साल से हैं। कहीं सडक़ नहीं है तो कहीं सीवरेज गलियों, सडक़ों पर बह रहा है। पीने का पानी नहीं मिलता। सफाई का तो हाल ही बहुत बुरा है। जनता सरकार से बहुत दुखी है। वोट डालने के लिए ना आना जनता का विरोध ही है। भाजपा को इससे समझ आ जाना चाहिए कि जनता में उसके प्रति रोष और आक्रोष है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!