विश्व ब्राह्मण संघ के चेयरमैन पंडित रविकांत शर्मा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के लिए की महत्वपूर्ण मांगें

दिल्ली/शालीमार बाग , [ 28-02-2025] – विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) के चेयरमैन श्री रविकांत शर्मा ने आज अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर दिल्ली की नव-नियुक्त मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को शीतला माता की चुनरी ओढ़ाकर मंगल बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग
मुलाकात के दौरान, चेयरमैन पंडित रविकांत शर्मा ने दिल्ली में ब्राह्मण समुदाय के उत्थान, कल्याण, समृद्धि, सुरक्षा और प्रगति के लिए ‘ब्राह्मण कल्याण बोर्ड’ के गठन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस बोर्ड के माध्यम से ब्राह्मण समाज की समस्याओं का समाधान और उनकी सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

पंडित मांगे राम शर्मा के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना
इसके अतिरिक्त, श्री शर्मा ने विश्व ब्राह्मण संघ के संस्थापक, ब्राह्मण शिरोमणि स्वर्गीय पंडित मांगे राम शर्मा के नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के माध्यम से दिल्ली के छात्रों और छात्राओं को उच्चतम शिक्षा प्रदान की जा सकेगी, जिससे समाज में शिक्षा का स्तर और ऊंचा होगा।

मुख्यमंत्री का आश्वासन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चेयरमैन पंडित रविकांत शर्मा और प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इन प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सभी समुदायों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और ब्राह्मण समाज की उन्नति के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य
इस प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र शर्मा, मुख्य महासचिव सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट पंडित संजय शर्मा पंडित विष्णु दत्त शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एव अधिवक्ता पंडित सोम दत्त शर्मा उपाध्यक्ष एव प्रवक्ता पंडित रंग नाथ तिवारी अध्यक्ष एव प्रभारी बिहार पंडित विशाल कौशिक पंडित मन्नू राज कौशिक श्री अनील कुमार की सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी खुशी व्यक्त की और ब्राह्मण समाज के हित में सरकार से सहयोग की अपेक्षा जताई।

यह मुलाकात ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में समाज की प्रगति और विकास में नई दिशा मिल सकती है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!