जींद जिला के एसपी को तुरंत पद से हटाया जाए : उषा सरोहा

गुरुग्राम, 27 अक्तूबर 2024 – उक्त मांग जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव उषा सरोहा जिला सचिव भारती,अध्यक्ष रामवति ने संयुक्त रूप से की है।

गौरतलब है कि जींद जिले के एसपी पर सात महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में आरोप लगाने वाली महिला पुलिसकर्मियों ने अपने हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने महिला पुलिस अधिकारी व महिला इंस्पेक्टर पर भी आरोप लगाए हैं। राज्य सरकार ने जांच फतेहाबाद की एसपी को दी है।

जनवादी महिला समिति ने उक्त घटना की कड़ी निन्दा की है। संगठन की नेताओं ने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों पर महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा है, वही अगर विभाग की महिला कर्मियों का यौन शोषण करेंगे तो आम महिलाएं कैसे सुरक्षित रह सकती हैं। राज्य सरकार ने घटना की जांच का जिम्मा भी समकक्ष अधिकारी को दी है। इससे निष्पक्ष व विश्वसनीय जांच संभव नहीं है। संगठन मांग करता है कि उक्त घटना की विश्वसनीय जांच एजेंसी से निष्पक्ष जांच करवाई जाए। जींद के एसपी के साथ-साथ आरोपित महिला पुलिस अधिकारियों को भी पद से हटाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *