कुवि हरियाणवी संस्कृति संरक्षण में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका : कृष्ण बेदी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 26 अक्टूबर : हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा व सुरक्षा हरियाणा सरकार का मूल आधार है। इसी आधार पर सरकार काम करते हुए हरियाणा एक, हरियाणवी एक के मूल मंत्र को चरितार्थ कर रही है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा विशेष रूप से बधाई के पात्र है जो कि हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण, उत्थान व बढ़ावे के लिए दिन रात काम रहे हैं। रत्नावली महोत्सव का इंतजार केवल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों व प्रतिभागियों को ही नहीं बल्कि हरियाणा प्रदेश के सभी लोगों की इस पर निगाहें रहती हैं। जब हम छात्र थे तब भी यह कार्यक्रम उतना ही उत्साह देता था और आज हम एलुमनी हैं तब भी उतना ही इंतजार रहता है। वे शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडिटोरियम हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

हरियाणा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि 2006 से पहले रत्नावली महोत्सव हरियाणा दिवस के रूप में मनाया जाता था। दिन प्रतिदिन रत्नावली का स्टेटस व विधाएं बढ़ती जा रही है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय नई बुलंदियों और ऊंचाइयों को छू रहा है और इस विश्वविद्यालय को उनके नेतृत्व में चार चांद लग रहे हैं। वर्ष 1989 में उन्होंने स्वयं रत्नावली में प्रतिभागिता की थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वप्न बेटी बचाओ बेटी पढाओं को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा व देश बेटियों की सुरक्षा व सम्मान में बहुत आगे स्थान रखता है।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि मेरिट के हिसाब से बिना पर्ची व खर्ची से युवाओं को रोजगार मिल रहा है। हरियााणा प्रदेश के 6768 गांवों व 22 जिलों में समान रूप से विकास के कार्य किए गए हैं। आज हरियाणा प्रदेश तरक्की की राह पर अग्रसर है। क्षेत्रवाद व इलाकावाद खत्म कर सभी जिलों में पानी, बिजली, विकास, नौकरियों का समान वितरण हरियाणा एक, हरियाणवी एक की तर्ज पर हो रहा है। जब सम्पूर्ण हरियाणा का विकास होगा तभी भारत तीसरी महाशक्ति बनेगा।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का महोत्सव में पहुंचने पर स्वागत किया और उन्हें क्राफ्ट मेले का अवलोकन करवाने के साथ-साथ पूरे महोत्सव की रूपरेखा की जानकारी दी। प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय हरियाणवी संस्कृति के उत्थान व विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष रत्नावली महोत्सव बहुत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाता है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, विशिष्ट अतिथि 48 कोस तीर्थ मानिटरिंग कमेटी के चैयरमेन मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सदस्य विजय नरूला को रत्नावली महोत्सव का बैंड डालने के साथ-साथ स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व रत्नावली के दूसरे दिन के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, एसडीएम कपिल शर्मा, 48 कोस मानिटरिंग कमेटी के चैयरमेन मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सदस्य विजय नरूला, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, प्रो. रमेश भारद्वाज, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. रीटा, प्रो. कुसुमलता, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. अनिता दुआ, डॉ. ज्ञान चहल, उप-निदेशक डॉ. जिम्मी शर्मा, उपनिदेशक डॉ.गुरचरण सिंह, डॉ. प्रदीप राय, डॉ. सुशील टाया, मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने चखा हरियाणवी व्यंजनों का स्वाद।
हरियाणा सरकार के सामाजिक, न्याय एवं सहकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि रत्नावली महोत्सव में हरियाणवी क्राफ्ट मेले का अवलोकन करते हुए हरियाणवी व्यंजनों का स्वाद चखा और छात्रों की तारीफ की। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के टूरिज्म विभाग के छात्रों द्वारा बनाए गए चूरमे का स्वाद लेते हुए मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि अपने खान पान का आनंद ही कुछ ओर होता है। इसके बाद उन्होंने गोहान की मशहूर जलेबी का स्वाद चखा। इसके साथ-साथ हरियाणा धरोहर संग्रहालय के स्टाल पर पहुंचने पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को हरियाणवी पिड्डा देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!