गुरुग्राम: किसी व्यक्ति की पहचान उसके जीवन में जीते-जी उसके कर्मों से व मृत्यु के उपरांत शोकसभा मे पहुंचे लोगों द्वारा आसानी से की जा सकती है। सैक्टर 17 स्थित ब्लिस बैंक्वट हॉल में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पंजाबी बिरादरी महासंगठन के अध्यक्ष बोधराज सीकरी की बहन स्व. श्रीमति राजरानी की शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के अतिरिक्त उद्यमियों एवं 36 बिरादरी के लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शोकसभा केे दौरान आश्रम हरि मंदिर पटौदी के संचालक व महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने कहा कि यह शाश्वस्त सत्य है कि जिस व्यक्ति ने जन्म लिया है, उसकी मृत्यु अवश्य होगी, चाहे वह राजा, रंक या फकीर ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि यह सभा वो सभा होती है, जहां व्यक्ति को आत्म चिंतन व आत्म मंथन करना चाहिए। प्रभू के द्वारा बनाई सृष्टि को समझे। अपने जीवन में किसी व्यक्ति का दिल न दुखाएं। जरुरतमंद लोगों की सेवा करें।

बोधराज सीकरी ने कहा कि ईश्वर की लीला के आगे मनुष्य नतमस्तक होता है। उसकी लीला व इच्छा के आगे किसी व्यक्ति की नहीं चलती। उन्होंने कहा कि मेरी बहन स्व. राजरानी ने मृत्यु से पूर्व नेत्रदान किया है। भजन गायिका डॉक्टर किरण कपूर ने कहा कि रावण न केवल शक्तिशाली था, बल्कि सभी वेदों का ज्ञाता था। इतना शक्तिशाली होने के बाद भी स्वयं को मृत्यु से अपने आपको नहीं बचा पाया। शोकसभा में प्रसिद्ध गायिका किरण कपूर ने भजनों की प्रस्तुति दी।

शोकसभा के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा प्रियदर्शी अनीता लूथरा अग्रवाल, उद्योगपति केके गांधी, मियांवाली बिरादरी के प्रधान गिरिराज धींगड़ा, भाजपा नेता हरविंद्र कोहली, पंजाबी बिरादरी महासंगठन के वरिष्ठ उप प्रधान व ओम स्वीट्स के डायरेक्टर ओमप्रकाश कथूरिया, केंद्रीय सनातन धर्म सभा के प्रधान श्री सुरिंदर खुल्लर, केंद्रीय आर्य सभा के प्रधान श्री अशोक आर्य, भाजपा के अर्जुन मण्डल के अध्यक्ष श्री धर्मिंदर बजाज, श्री एच एस चावला श्री पी एन मोंगिया, यदुवंश चुग, लक्ष्मण पाहूजा रमेश चूटानी, प्रमोद सलूजा, संघ के प्रताप जी जगदीश ग्रोवर जी हरीश बेकरी के डायरेक्टर देवेंद्र नुहानी, केंद्रीय श्रीसनातन धर्मसभा के देवराज आहूजा, बालकृष्ण खत्री, कंवरभान वधवा, एडवोकेट सुभाष ग्रोवर, रामकिशन गांधी, भाजपा नेता दलीप लूथरा, डा. परमेश्वर अरोड़ा, पूर्व पार्षद अनूप, पूर्व पार्षद अनिल यादव पंजाबी बिरादरी महा सभा के प्रधान डा. सुभाष खन्ना, नरेश चावला, धर्मेंद्र बजाज संजीव कुमार श्री दिनेश नागपाल श्री नईंदर यादव, सहित कई सामाजिक, धार्मिक व राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा शहर के गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *