सदर बाजार में कागे्रस प्रत्याशी मोहित ग्रोवर को मिला अपार जनसमर्थन

जिदंल ज्वलर्स पर हुआ मोहित ग्रोवर का जोरदार स्वागत

सदर बाजार गुरूग्राम की शान इसके सौदर्यकरण पर होगा काम करना होगी प्राथमिता: मोहित ग्रोवर

गुरूग्राम। गुड़गांव विधानसभा से कागें्रस प्रत्याशी मोहित ग्रोवर शनिवार को गुरूग्राम के सबसे पूराने सदर बाजार पहुचें जहां पर व्यापारियों ने मोहित ग्रोवर का जोरदार स्वागत कर जीत का आर्शिवाद दिया। जिदंल ज्वैलर्स पर हुऐ कार्यक्रम में सदर बाजार के व्यापारियों ने मोहित ग्रोवर को सदर बाजार की मुख्य समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर मोहित ग्रोवर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि कागें्रस सरकार बनते ही बाजार की समस्याओं को हल प्राथमिकता से किया जाऐगा।

मोहित ग्रोवर ने अपने सम्बोधंन में कहा कि उनका बचपन गुरूग्राम में बीता है। गुरूग्राम का सदर बाजार गुरूग्राम की शान का प्रतीक है। इसकी हर समस्या का समाधान करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। पिछली सरकारों ने सदर बाजार को लेकर भेदभाव की नीति को अपनाया है। जिसके चलते व्यापारियों को बाजार में गंदगी, बिजली कट, सहित कई मूलभूत सुविधाओं की कमी महसूस हो रही है। उन्होने व्यापारियों से कहा कि आप लोगो के सहयोग से विधानसभा में पहुंच कर गुरूग्राम की शान कहे जाने वाले सदर बाजार की काया कल्प करने का काम सर्वप्रथम किया जाऐगा। कार्यक्रम में मौजूद सदर बाजार के व्यापारियों ने मोहित ग्रोवर को अपना समर्थन देते हुए कहा कि उनका आर्शिवाद व जन सहयोग पूर्ण रूप से उनके साथ है।

ग्रोवर ने कहा गुड़गावं विधान सभा का हर क्षेत्र मेरे लिए महत्वपूर्ण हैै। पूर्व में रही सरकार ने गुड़गांव विधान सभा के विकास के केवल सपने दिखाने का काम किया है। किसी भी योजना को धरातल पर लाने का काम सरकार की और से नही किया गया। जब 2014 में भाजपा सरकार आई थी तब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा द्वारा जो काम पूर्ण किए गए थे केवल उनका फिता काट कर आम जन के साथ छल करने का भाजपा ने किया। पिछले दस सालो में साईबर सिटी कहे जानेे वाले गुरूग्राम शहर में एक बस अडडा नही पा पाई। उन्होने कहा कि गुरूग्राम में देश विदेश से लोग व्यापार के सिलसिले में आते है, और बस अडडे की हालत देख कर हमारे शहर की छवि के बारे में क्या राय रखते है ये बात किसी से छिपी नही है। मोहित ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश में इस बार कागें्रस सरकार बनने जा रही है। सरकार बनते ही सबसे पहले गुरूग्राम शहर को एक बार फिर विकास की रहा पर लाने का काम किया जाऐगा।

गांधी नगर पहुचें मोहित ग्रोवर को जनता ने दिया जीत आ आश्वासन

सदर बाजार के बाद मोहित ग्रोवर गांधी नगर पहुचें जहां पर मोहित ग्रोवर आ शानदार स्वागत किया। गाधंी नगर के लोगो के मोहित ग्रोवर का अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराया। लोगो के कहना था कि उनके लाख शिकायते करने के  बाद भी सरकार ने उनकी समस्याओं की और कभी ध्यान नही दिया। जिसके चलते चारों और गंदगी और जलभराव का आलम बना रहता है।

जन समस्याओं का सुन मोहित ग्रोवर ने जनता से कहा कि आपने दस सालों तक भाजपा का शासन देख लिया। भाजपा केवल आम जनता को ठगने का काम करती है। उन्होन कहा कि अब आप लोगो के सहयोग से प्रदेश में कागें्रस की सरकार बनने जा रही है। आपके सहयोग और आर्शिवाद दे कर मुझे विधानसभा पहुंचाने का काम आप करें आपकी हर समस्या का हल करने का में वादा करता है। इसके साथ ही मेरे द्वारा आम जनता के लिए हमेशा खुले रहेगें। मेरा उदेश्य आम जनता राजनीति के माध्यम से आम जन की सेवा करना है और उसके लिए मै हर समय हाजिर रहूंगा। इस मौके कागें्रसी कार्यकर्ताओं सहित कालोनी सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहै।

Previous post

क्रांतिकारी निर्दलीय प्रत्याशी छक्कड़ ने करवाया चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन

Next post

दलितों का जीना हरियाणा में कांग्रेस राज में हुआ मुश्किल, गोहाना से मिर्चपुर घटनाओं से कांप उठती है रूह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!