पार्टी के प्रति समर्पण व जनता के लिए किए गए उनके कार्य को देखते हुए पार्टी उन्हें मौका दे सकती है

भारत सारथी कौशिक 

नारनौल। नारनौल मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता जे पी सैनी ने नारनौल विधानसभा से भाजपा की टिकट की दावेदारी जताई है। उन्होंने कहा यदि पार्टी नेतृत्व में उनको मौका दिया तो वह नारनौल शहर की सभी बुनियादी सुविधाएं सीवर, पेयजल,पानी निकासी, सड़के तथा अन्य समस्याओं का समाधान करने को प्राथमिकता देकर उसका निपटारा करेंगे। श्री सैनी ने स्थानीय होटल में पत्रकारों से सम्मुख यह घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि वह भाजपा संगठन सहित वार्ड से प्रदेश स्तर तक पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। वह अपने कार्य के बलबूते पर टिकट की मांग कर रहे हैं। 

पू्र्व चेयरमैन ने कहा कि नारनौल में पहले बाजरे की खरीद नहीं होती थी उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रदेश के कृषि मंत्री तथा केंद्र सरकार में मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को किसने की समस्याओं से अवगत करवाया और यहां बाजरे की खरीद शुरू करवाई। वह अपने कार्यकाल में किसानों की फसलों को ज्यादा से ज्यादा सही समय पर और सरकारी खरीद करवाते रहे हैं। उन्होंने नारनौल की नई सब्जी मंडी के निर्माण के लिए अपनी पूरी ताकत लगाई और उसे शुरू करवाया। 

भाजपा नेता सैनी ने कहा कि नई अनाज मंडी को लेकर व्यापारियों के विवाद उन्होंने हाल करवाएं। उनका भरकस प्रयास रहा कि उनके कार्यकाल में किसी व्यापारी को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा की 2017 में केंद्रीय मंत्री व गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह के आशीर्वाद से उन्हें नारनौल मार्केट कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। उन्हें अपने लोकप्रिय नेता पर नाज है। उनको आशा है कि राव साहब उन्हें जनता की सेवा करने का मौका दिला सकते हैं। 

श्री सैनी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने आम कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री तक पहुंचा है। हरियाणा में इसके उदाहरण नायब सिंह सैनी है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी और राव इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार फिर से सरकार बनेगी। इस अवसर पर सैनी सभा के उप प्रधान रोहतास सैनी नगर परिषद वार्ड 25 की पार्षद अजय सिंगला डॉक्टर श्रीकृष्ण नसीबपुर के पूर्व सरपंच, राजेंद्र पार्षद वार्ड नंबर 14 सहित अनेक लोग उपस्थित थे।