मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि : बड़ौली

भक्तिकाल के महान आदर्श थे भगत शिरोमणि धन्ना भगत : पंडित मोहन लाल बड़ौली

सोनीपत में धन्ना भगत की जयंती कार्यक्रम का निमंत्रण देने पहुंचे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला

संत महात्मा और महापुरूष हमारे देश की सबसे बड़ी विरासत : बराला

चंडीगढ़, 11 अप्रैल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि महान धन्ना भगत की जयंती 20 अप्रैल को भव्य तरीके से मनाई जाएगी। धन्ना भगत की जयंती पर जींद जिला के उचाना में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। श्री बड़ौली ने 20 अप्रैल को उचाना में महान धन्ना भगत की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे की अपील की। श्री बड़ौली शुक्रवार को सर्व समाज सोनीपत द्वारा धन्ना भगत की जयंती के लिए आयोजित निमंत्रण कार्यक्रम में बोल रहे थे। यहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला इस कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस निमंत्रण कार्यक्रम में मेयर राजीव जैन व अन्य नेतागण भी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि भगत शिरोमणि धन्ना भगत जी भक्तिकाल के महान आदर्श थे। धन्ना भगत जी की शिक्षाएं हमारे लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि संतों की शिक्षाएं समाज में काफी प्रभावित होती है। समाज में संतों की शिक्षाओं का अधिक से अधिक प्रसार हो इसके लिए संत महात्माओं की जयंतियां प्रदेश में भव्य तरीके से मनाने की शुरूआत भाजपा सरकार ने की।

श्री बडौली ने कहा कि हर समाज में संत महापुरुष हुए हैं, उनकी शिक्षाओं को जन- जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना को लागू किया। आज हरियाणा में संत कबीर दास, संत रविदास, महर्षि वाल्मीकि सहित अनेक महापुरुषों के जन्म दिवस प्रदेश स्तर पर मनाए जा रहे हैं। श्री बड़ौली ने उपस्थित सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि संत शिरोमणी धन्ना भगत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को लेकर पहुंचे।

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर प्रदेश में महान संतों की जयंतियां मनाने की शुरूआत हुई। श्री बराला ने कहा कि संत महात्मा और महापुरूष हमारे देश की सबसे बड़ी विरासत है। उन्होंने कहा कि धन्ना भगत भक्तिकाल के आदर्श थे, जिन्होंने भक्ति, सेवा का संदेश दिया। उनका जीवन हमें निस्वार्थ सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। श्री बराला ने भी सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को लेकर आने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!