स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर नवीन गोयल के नेतृत्व में निकाली जाएगी सबसे भव्य और हाईटेक तिरंगा यात्रा

-आजादी के मतवालों को समर्पित रहेगी ये तिरंगा यात्रा।  

-8000 से अधिक लिस्टेड बाईकों के साथ तिरंगा यात्रा का एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी।   

-पूर्व सांसद और भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्या डा. सुधा यादव मुख्य अतिथि, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी होंगी विशिष्ट अतिथि।  

-हरियाणवी गायक सुभाष फौजी, अमित ढुल, अंजलि राघव और सोनिका सिंह देंगे देशभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति।  

चंडीगढ़| विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही शक्ति प्रदर्शनों का दौर भी शुरू हो गया है। भाजपा की टिकटों के चाहवान तिरंगा यात्राओं के माध्यम से अपनी राजनैतिक ताक़त दिखा रहे हैं।

  इसी कड़ी में, शहीदों के सम्मान में व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल एक भव्य तिरंगा यात्रा 8 हजार बाइक और कारों में निकालेंगे। लेजर वैली पार्क से पुराने गुरुग्राम तक निकलने वाली इस यात्रा के माध्यम से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। यात्रा में 8 हजार से अधिक बाइक, बड़ी संख्या में कारों को शामिल करने का आह्वान नवीन गोयल ने युवाओं से किया, ताकि 7900 बाइक रैली का रिकॉर्ड तोडक़र नया रिकॉर्ड बनाया जा सके।    

इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए सेलिब्रेशन गार्डन में 1500 युवा कार्यकर्ताओं को बैठक नवीन गोयल ने ली और सभी कार्यकताओं की ड्यूटी लगाई गई।

 12.6 किलोमीटर लंबी ये यात्रा पूरी तरह अनुशासित होगी और कोर्ट कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में इस यात्रा का समापन होगा।  

इस अवसर पर हरियाणवी गायक सुभाष फौजी, अमित ढुल, अंजलि राघव और सोनिका सिंह देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगेे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!