बरसते बादलों के बीच जीएल शर्मा के लिए उमड़ा समर्थन का सैलाब

-गांधीनगर में सेवा संकल्प जन संपर्क अभियान के दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने जीएल शर्मा की दावेदारी पर लगाई मोहर

गुरुग्राम। गांधीनगर में सेवा संकल्प जनसंपर्क अभियान के दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने गुरुग्राम विधानसभा से जीएल शर्मा की मजबूत दावेदारी पर अपनी मोहर लगा दी। जीएल शर्मा के लिए यहां उमड़ा समर्थन का सैलाब भारी बारिश के बीच भी डटा रहा। झमाझम बरसात के बीच लोग अपने महबूब नेता कुछ सुनाने को आतुर दिखे। सर्व समाज के लोगों ने अपने-अपने ढंग से जीएल शर्मा का स्वागत किया और समर्थन दिया। तेज बारिश के बावजूद भी लोग टच से मस नहीं हुए। आसमान से बादल बरसते रहे तो शहर में मौजूद समस्याओं को लेकर जीएल शर्मा अधिकारियों पर पर बरसते रहे। शर्मा ने आने वाले 5 साल के दौरान अपना विजन भी स्पष्ट किया। जन सैलाब के बीच शर्मा ने साफ तौर पर यह बताया कि वह शहर को जल भराव, जाम सीवर और पीने की पानी की समस्या से कैसे निजात दिलाएंगे।

जीएल शर्मा ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के मूल मंत्र को लेकर जीवन में वह आगे बढ़ रहे हैं। उनके लिए आम जनमानस की सेवा ही परमपिता परमात्मा की सेवा है। राजनीति उनके लिए सेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीति को बिजनेस के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते हैं। लेकिन गुरुग्राम की जनता समझदार है ऐसा कतई नहीं होने देगी। पिछले 30 सालों से वह जनता के बीच रहकर जन सेवा में जुटे हैं। शहर की कोई कॉलोनी, सेक्टर, या सोसायटी, गली मोहल्ला ऐसा नहीं, जहां बच्चा बच्चा उनको जानता पहचानता न हो। यहां हजारों की संख्या में उमड़े जन सैलाब का आभार व्यक्त करते हुए शर्मा ने कहा कि 30 साल से लोगों का यही प्यार उनकी ताकत बन रहा है। लोगों के आशीर्वाद समर्थन और सहयोग से ही उन्हें नई ऊर्जा मिलती है और उनकी सेवा का जज्बा और अधिक मजबूत होता है।

साइबर सिटी का विधायक कैसा हो, इसे सिद्ध करूंगा : शर्मा

गांधीनगर के शारदा इंटरनेशनल स्कूल में भारी बारिश के बीच जैसे ही जीएल शर्मा का काफिला पहुंचा, उनका स्वागत करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। भीड़ और बारिश के बीच जैसे तैसे जीएल शर्मा मंच तक पहुंचे। भाजपा के जिला मंत्री महेश वशिष्ठ की अगुवाई में भाजपा अर्जुन मंडल के मंडल उपाध्यक्ष दिनेश यादव, भागीरथ भारद्वाज, योगेश कौशिक, सोमदत्त वशिष्ठ, संदीप सोनी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें फूलों की बड़ी माला पहनकर उनका स्वागत किया। गांधीनगर के सर्व समाज की ओर से सुभाष यादव, राव रतीराम और हुकुम सिंह मनीष शर्मा को मान सम्मान की पगड़ी पहनाई। युवा कार्यकर्ता कुंदन शर्मा, कुलदीप शर्मा विपिन कुमार मुकेश कुमार, अक्षय, अमित कुमार, रिशिपाल ने गदा भेंट कर उनका सम्मान किया। अर्जुन मंडल महिला मोर्चा के अध्यक्ष बहन संतोष वत्स, समाजसेविका कुसुम लता और राजवंती की अगुवाई में महिलाओं ने उन्हें बुके भेंट किया।

शर्मा ने कहा कि जिस उम्मीद से नगर निगम और जीएमडीए का गठन हुआ, अभी तक शहर वासियों की वह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी है। विधानसभा में यहां के कमजोर नेतृत्व के कारण शहर को उसके हिस्से का हक नहीं मिल पाया है। हालांकि प्रदेश और केंद्र सरकार ने अपने स्तर पर शहर का विकास को आगे बढ़ने का सार्थक प्रयास किया, लेकिन कुछ लापरवाह अधिकारियों की वजह से शहर में मूल सुविधाएं दम तोड़ रही है। अधिकारी जनता की सुन नहीं रहे हैं। जिन अधिकारियों के कानों में रुई भारी है उनकी रुई उन्हें निकालनी आती है। गुरुग्राम को साइबर सिटी कहते हैं यहां लोगों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं होनी चाहिए। अगर जनता और उनकी पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वह अपने कर्म से यह सिद्ध करेंगे की गुरुग्राम जैसे शहर का विधायक कैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बगैर कलम की पावर के भी उन्होंने लोगों के काम किए हैं। डेरी प्रसंघ में चैयरमेन रहते हुए उन्होंने अधिकारियों को यह सिखाया और बताया कि ईमानदारी से कैसे काम किया जाता है। हमेशा घाटे में रहने वाली संस्था को उन्होंने लाभ में पहुंचा।

जीएल शर्मा ने कहा कि लोगों का यही प्यार आशीर्वाद और समर्थन उन्हें चुनाव में मिला तो वह 5 साल में वह करके दिखाएंगे जिसकी उम्मीद शहर का हर नागरिक करता है। उन्होंने लोगों से कहा कि इसी तरह मेरी ताकत बने रहिए और मुझे ऊर्जा देते रहिए, निश्चित लोगों का समर्थन और ताकत गुड़गांव की तस्वीर बदलने का काम करेगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!