जनता का आशीर्वाद मेरी ताकत, समावेशी विकास की नई इबारत लिखेंगे : जीएल शर्मा

— राजनीति जनसेवा का माध्यम, परिवार से मिले सेवा के संस्कार

गुरुग्राम। गुरुग्राम विधानसभा से भाजपा की टिकट की प्रबल दावेदारी कर चुनावी ताल ठोक चुके भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने कहा कि जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद और सहयोग दिया तो गुड़गांव की समस्याओं को जड़ से खत्म करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता मेरी ताकत है। गुड़गांव की जनता के आशीर्वाद से शहर के समावेशी विकास की नई इबारत लिखेंगे। जीएल शर्मा रविवार को पटेल नगर और चकरपुर गांव में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

रविवार को उन्होंने पटेल नगर में शिव मंदिर वाली गली से अपने जन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों गरमजोशी से शर्मा का स्वागत किया। कृष्ण शर्मा, बिशन देव, मनोज सैनी, मुनीश शर्मा, कृष्ण गुप्ता, राजेश कुमार, जगदीश राठी, किसान मोर्चा अध्यक्ष योगेश कुमार जी, ठाकुर करण सिंह, किरणपाल दाहिया , शिव मंदिर प्रधान राजकुमार गुप्ता, अशर्फ़ी लाल गुप्ता, मनोज शर्मा, जवाहर सिंह, बनवारी लाल शर्मा ने उन्हें फुल मलाएं पहना और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। महिलाओं की ओर से बसंती देवी, उमा रानी चौहान, संतोष शर्मा, शारदा देवी ने शर्मा की बुक्के भेंट किया।

शर्मा ने कहा कि पटेल नगर उनका परिवार है। पटेल नगर की समस्याओं को हल कराने के उन्होंने सकारात्मक प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि जीएल शर्मा ने इस शहर में झूठे नबंर बनाने के लिए काम नहीं किया। पटेल नगर की जनता जानती है की घरों से गुजर रही हाई टेंशन तारें हटवाने की पहल किसने की। यहां की पानी, सीवर और सड़क की समस्याओ के लिए किसने काम किया है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इसी तरह पूरे गुरुग्राम को अपना परिवार मान कर सेवा करते रहेंगे। जनता की दी हुई ताकत का कभी भी दुरूपयोग नहीं किया। इस ताकत को हमेशा जनता की भलाई में ही लगाया है।

चकरपुर में जैटिंग मशीन का किया शुभारम्भ

जीएल शर्मा ने चकरपुर गांव में पूर्व मंत्री राव नरबीर के साथ जैटिंग मशीन का शुभारम्भ किया। गांव के पूर्व सरपंच महेश यादव की ओर से वार्ड 23 के लोगों की सुविधा के लिए यह मशीन अपने निजी कोष से उपलब्ध कराई गई है। मशीन के साथ कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली भी महेश यादव ने वार्ड में लगाई है।

जीएल शर्मा ने कहा कि इस बार भाजपा की टिकट पर उनकी प्रबल दावेदारी है। निश्चित ही पार्टी इस बार उन्हें टिकट देगी। जनता जनार्दन के आशीर्वाद से गुड़गांव विधानसभा में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। वह जनता के सेवक बनाकर गुड़गांव की सेवा करेंगे। पिछले 30-35 सालों से गुड़गांव की जनता के बीच रहकर काम किया है। लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहे हैं। उन्हें जनता का सहयोग और समर्थन मिल रहा है। अपनी समर्थ के अनुसार वह जनता की समस्याओं का हल भी लगातार करते रहे हैं। जनता से मिल रहा आशीर्वाद उनकी ताकत है और इसी ताकत के बलबूते वह गुड़गांव का समावेशी विकास सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने महेश यादव के सेवा के जज्बे की भी सराहना कि। उन्होंने कहा कि निज स्वार्थ से ऊपर उठकर की गई सेवा ही स्वीकार्य होती है। जनसेवा से परमात्मा की सेवा का पुण्य मिलता है। उन्होंने कहा की चकरपुर और आसपास की सरदारी ने उन्हें जो मान सम्मान दिया है, समय आने पर उसे सूद समेत वापिस करने की कोशिश करेंगे।

इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री महेश वशिष्ठ, कुलदीप यादव पार्षद, ब्रह्म यादव, राजेंद्र यादव, धनराज यादव राजगोपाल, मारुति विहार आरडबल्यूए के विकास चौहान चंद्र प्रकाश, पूर्व प्रधान आरपी कौशिक, नरेश डागर, बीबी सिंह, कैलाश चंद, रामकिशन यादव सुंडाराम, एसके सैनी, एसएस कटारिया, जेके शर्मा जेपी वर्मा, प्रेम चौहान, कृष्ण नंबरदार कन्हई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!