नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा : राव नरबीर सिंह

हंस एनक्लेव के लोगों ने कहा……….. राव नरबीर से ज्यादा विकास आजतक किसी ने नहीं कराया

गुरुग्राम : पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी। नायाब सिंह सैनी साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वे रात को 12 बजे भी जनता की समस्याओं का समाधान करने को तत्पर रहते हैं। उनकी अनोखी कार्यप्रणाली की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

राव नरबीर सिंह बादशाहपुर विधानसभा में जनसपर्क अभियान के तहत हंस इनक्लेव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व समारोह में पहुंचने पर आयोजकों व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से पूर्व मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में राव नरबीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र की सेवा के लिए वह पूरी तरह से कटिबद्ध हैं। उनका परिवार आज से नहीं बल्कि तीन पीढियों से इलाके की जनता से जुड़ा है। उनके दादा राव मोहर सिंह को आज भी अहीरवाल का सबसे प्रबुद्ध शिक्षाविद माना जाता है जिन्होंने न जाने कितने ही शिक्षण संस्थानों की नींव रखकर हजारों युवाओं को शिक्षित करने का काम किया। संस्कारों की इसी परिपाटी को उनके पिता राव महावीर सिंह व चाचा विजयवीर सिंह ने भी आगे बढ़ाया। विधायक व मंत्री रहते हुए उनके पूर्वजों की यही सोच रही कि कैसे अपने क्षेत्र व क्षेत्र की जनता के विकास के काम कराए जाएं। बादशाहपुर की जनता ने तीसरी पीढ़ी के तौर पर 2014 में उनको अवसर दिया तो उन्होंने भी क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और आगे भी ऐसे ही विकास कराया जाएगा।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि राजनीति को उनके परिवार ने हमेशा ही सेवा का माध्यम समझा है। यही कारण है कि इतने दशकों से राजनीति में रहने के बावजूद भी उनके परिवार पर आजतक कोई दाग नहीं है। बादशाहपुर की जनता इस सच को बेहतर तरीके से जानती है इसलिए जब भी उनको आवश्यकता पड़ी क्षेत्र के लोगों ने आगे बढक़र उनका साथ दिया। यह जनता का स्नेह और दी हुई ताकत ही है कि वह तीन बार विधायक बनें और तीनों बार सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में बादशाहपुर की जनता ने उनको अपना नुमाइंदा चुना और मनोहर सरकार में वह वजीर रहे। 2014 से लेकर 2019 तक जनता की दी हुई ताकत का उन्होंने अपने लिए नहीं बल्कि इलाके के विकास के लिए इस्तेमाल किया। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल का उन पर पूरा भरोसा था। उन्होंने विकास की जो भी फाइल उसे पूरा करने में पूर्व मुख्यमंत्री ने कतई भी देरी नहीं लगाई। यह सब विश्वास के बल पर ही संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेस वे जैसा हाईवे गुरुग्राम के लोगों को मिला है तो इसके पीछे हमारी मेहनत रही। इस हाईवे की लागत प्रति किलोमीटर लगभग 200 करोड़ रुपये बैठी थी लेकिन हमने सरकार में रहते हुए इस प्रोजेक्ट की पैरवी इतनी मजबूती से की कि सरकार को इसे बनाना ही पड़ा। आज गुरुग्राम के लोग सरपट दिल्ली तक का सफर तक करते हैं। राजीव चौकए सिग्रेचर टावर हीरो होंडा चौक पर बनें अंडरपास व ओवरब्रिज गुरुग्राम के विकास को खुद ही बयां कर रहे हैं।

कमजोर नेतृत्व व गठबंधन की मजबूरियों ने रोका विकास :

राव नरबीर सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात को कहने में कोई गुरेज नहीं है कि विकास की जो रफ्तार 2014 से 2019 तक थी वह 2019 के बाद नहीं रही। इसका जिम्मेदार बादशाहपुर का कमजोर नेतृत्व और गठबंधन की मजबूरियां रही। जब नेतृत्व हमारे पास था तो हमारी फाइल 24 घंटे भी सीएम कार्यालय में नहीं रुकती थी लेकिन पिछले साढ़े चार साल में किसी ने इलाके की आवाज उठाई ही नहीं। बादशाहपुर की जनता विकास के उन कामों को याद कर रही है यह हमारा सौभागय है। मुझे पूरा विश्वास है कि क्षेत्र की जनता इस बार फिर से राव नरबीर सिंह को ही अपना नुमाइंदा चुनकर भेजेगी और विकास फिर से उसी रफ्तार से हो सकेगा।

आप और हम मिलकर बदलेंगे हालात :

राव नरबीर सिंह ने कहा कि जब हम रिश्ता करने जाते हैं तो भी परिवार की पूरी जानकारी जुटाते हैं। जनता को जब अपना विधायक चुनना है तो उसके बारे में भी पूरी जानकारी जुटा लेनी चाहिए। हमारी तीन पीढ़ी जनता की सेवा में रही है इसलिए राव नरबीर सिंह से नजदीक कोई व्यक्ति आपको नहीं मिलेगा। उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी खुद को राव नरबीर सिंह मानकर आज से ही प्रचार में जुटे। आप और हम मिलकर इलाके के विकास को आगे लेकर जाएंगे।

दिन-रात काम कर रहे हैं हमारे सीएम :

पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुखिया नायब सिंह सैनी दिन रात प्रदेश की जनता की सेवा में जुटे रहते हैं। आधी रात को भी अगर कोई उनके आवास या दफ्तर पर जाता है तो वह उसकी बात को सुनते हैं। अगर क्षेत्र की जनता ने साथ दिया तो सेवा का यह काम लगातार चलता रहेगा।

हंस एनक्लेव से राजीव चौक जाने के लिए दिलवाया रास्ता:

कार्यक्रम के दौरान हंस एनक्लेव में मौजूद लोगों ने  मंच से कहा कि मंत्री रहते हुए राव नरबीर सिंह ने हंस एनक्लेव से राजीव चौक तक के लिए हाइवे से रास्ता दिलाने का काम किया।  इसके अतिरिक्त हंस इंक्लेव को नियमित कराने, पेयजल की सुविधा दिलाने के काम भी राव नरबीर सिंह ने पहली कलम से किये।  जितने काम राव नरबीर सिंह ने क्षेत्र में कराए उतने काम न तो पहले कभी हुए थे और न ही बाद में हुए। लोगों ने कहा कि राव नरबीर सिंह जब मंत्री थे तो क्षेत्र के कामों के लिए कभी किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं पडी। वह सीधे गए और काम हो गया। लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते थे।

ये रहे मौजूद :

इस अवसर पर आरडब्ल्युए प्रधान अनिल कुमार यादव, सतपाल यादव, राव उमराव सिंह, वीर सिंह, धर्मवीर डागर, विजय सिंह, शेर सिंह सरपंच, अजय नंबरदार, शारदा यादव, वेदपाल ठाकुर, पूर्व प्रधान सतबीर, रामबाबू अंबावत, हरिसिंह यादव, सुभाष धीमान, कमल सिंह राजपूत, श्रीभगवान कौशिक, सुरेंद्र यादव, शेरसिंह यादव, फूल सिंह यादव, प्रदीप यादव, रामकिशन लोधी, राम यादव, राजाराम यादव, सत्यपाल यादव, निहाल सिंह, निगम पार्षद कुलदीप यादव, ओमप्रकाश, पुरुषोत्तम, राजेंद्र सिंह यादव, हरी सिंह, शेर सिंह, एडवोकेट, पूर्व प्रधान सतबीर सिंह, मनीष शर्मा, महेंद्र वर्मा, एडवोकेट ललित शर्मा, अजय ठाकरान, सुनील कुमार, प्रदीप राघव, विजयपाल यादव, बलजीत बडेसरा, अनिल यादव प्रधान, निगम पार्षद उदयवीर अंजना, अजय सिंह नंबरदार, भगवानदास शर्मा, वीरपाल, लता सिंह राजपूत, संतोष बेनीवाल, कैलाश देवी, गुरमीत सैनी, सुरेंद्र सैनी, सुरेंद्र जायसवाल, विजय कुमार जांगड़ा विशेष तौर पर मौजूद रहे।

Previous post

बंधवाड़ी जाकर भी भ्रष्टाचार का भ भी नहीं बोल रहे सांसद राव की निज सरकार को घेरने वाली बात महज छलावा ? माईकल सैनी (आप)

Next post

कुरुक्षेत्र से 4 अगस्त को भाजपा का विजय शंखनाद, म्हारा हरियाणा-नॉन स्टॉप हरियाणा’ रैली से चुनाव अभियान का आगाज

You May Have Missed

error: Content is protected !!