भाजपा की ’म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा’ रैली 4 अगस्त रविवार को

रविवार को भाजपा भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि कुरूक्षेत्र से करेगी विजय का शंखनाद

4 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सैनी थानेसर से करेंगे रैली का श्री गणेश : पंडित मोहन लाल कौशिक

90 की 90 विधानसभाओं में होंगी रैलियांः पंडित मोहनलाल कौशिक

भ्रष्टाचारियों पर हो रही कार्रवाई से कांग्रेस में बोखलाहटः मोहन लाल कौशिक

चंडीगढ़,  2 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में विजय का शंखनाद रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की भूमि कुरूक्षेत्र के थानेसर विधानसभा में ’म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा’ रैली से करेगी।  4 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस रैली से प्रदेश भर में भाजपा के चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। इस रैली में हरियाणा चुनाव प्रभारी, चुनाव सह प्रभारी, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के तमाम बड़े लीडर उपस्थित रहेंगे।

सोनीपत में शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने इस रैली को लेकर खुद प्रेसवार्ता की और बताया कि भाजपा हरियाणा की 90 की 90 विधानसभाओं में रैलियां करेगी और इन रैलियों का पूरा कार्यक्रम तय कर लिया गया है। चुनाव रैली का आगाज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। 4 अगस्त को प्रातः 11 बजे होने वाली रैली में चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीयमंत्री मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, डा. सुधा यादव, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, कैप्टन अभिमन्यु सहित प्रदेश के तमाम सीनियर लीडर उपस्थित रहेंगे। पत्रकारों से बातचीत से पहले मोहन लाल कौशिक ने सभी प्रदेशवासियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

आगामी कार्यक्रमों के बारे में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने बताया कि पार्टी के जिला स्तर पर प्रवास कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री, सांसद और बड़े नताओं सहित मैं स्वयं जिलों में प्रवास करूंगा। श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए समान रूप से विकास कार्य करा रही है। भाजपा ने बिना भेदभाव के सभी के लिए काम किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है हम सब मिलकर उसको पूरा करेंगे।

मोहन लाल कौशिक ने कहा कि 2014 के बाद भाजपा सरकार ने लोककल्याण के काम किए हैं। गरीब कल्याण, किसान कल्याण, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए मोदी और नायब सरकार ने अनेकों योजनाएं बनाई हैं जिनका लाभ देश और प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जनता का विश्वास इन 10 सालों में भाजपा में बढ़ा है और जनता तीसरी बार भी हरियाणा में भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी।

कांग्रेस की नीति ‘‘बांटो और राज करो’’ की रही है
पत्रकार के एक सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसकी टिकट कटेगी और किसको मिलेगी इसका निर्णय शीर्ष नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा में कार्यकर्ताओं को ही टिकट मिलती है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने देश और प्रदेश में जातिवाद, क्षेत्रवाद और परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस की ‘‘नीति बांटो और राज करो’’ की रही है। कांग्रेस की करनी और कथनी को जनता जान चुकी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने सदा झूठ बोलने का काम किया है। विधानसभा चुनाव में अपनी हार को देखकर कांग्रेस के लोग हताश हैं और उल्टी-सीधी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का फोकस जनसेवा पर है। योजनाबद्ध तरीके से नीतियां बनाकर भाजपा सरकार जनता की भलाई के लिए काम रही है।

खिलाड़ियों के मामले में पूछे गए एक सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस राज में कितने मैडल आते थे सभी को मालूम है। भाजपा शासन में खिलाड़ी पहले से ज्यादा मेडल लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने खिलाड़ियों के लिए जो पॉलिसी बनाई है उससे हमारे खिलाड़ी खुश हैं और अधिक से अधिक मेडल ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटी मनु भास्कर ने मैडल लाने की शुरूआत कर दी है। भाजपा ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है। भाजपा की नीति और नीयत साफ है, इसलिए हमारे खिलाड़ी अधिक मेडल लाकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

कांग्रेस के पास सबूत है तो लेकर आए : कौशिक
ईडी की कार्रवाई पर पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ईडी और सीबीआई स्वतंत्र जांच एजेंसी है और इन एजेंसियों को जहां भी कुछ गलत लगता है वहां कार्रवाई करती है। भ्रष्टाचारियों पर हो रही कार्रवाई से कांग्रेस परेशान है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को लगता है कि भाजपा के कहने पर कार्रवाई हो रही है कांग्रेस नेताओं को चाहिए कि वे सबूत लाकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह सिर्फ जनता को भ्रम में डालने का राजनीति एजेंडा है।

*कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरा को जनता जान चुकी है*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में संविधान और आरक्षण तथा अग्निवीर योजना को लेकर झूठ बोलकर भ्रम फैलाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पष्ट कर चुके हैं कि जब तक दुनिया रहेगी संविधान रहेगा और आरक्षण को कोई खत्म नहीं कर सकता। श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरा को जनता जान चुकी है और कांग्रेस की झूठ का जवाब मतदाता विधानसभा चुनाव में देने के लिए तैयार है।

प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक के साथ जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, जिला महामंत्री निशांत छोक्कर, जिला मीडिया प्रभारी नीरज अत्रे, आजाद सिंह नेहरा, नरेश वर्मा, रविन्द्र मलिक आदि मौजूद रहे।

Previous post

परिवहन मंत्री ने फर्जी वोट डलवाने वाले अधिकारी और सहयोगी को किया सस्पेंड

Next post

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 50% से अधिक मेडल जीतने वाले हरियाणा को 3% से कम बजट देना घोर अन्याय – दीपेन्द्र हुड्डा

You May Have Missed