विकास कार्यो के भाजपा नेता जो भी दावे करते है, वह जमीनी वास्तविकता से मेल नही खाते : विद्रोही

जब भाजपा का निर्वाचित सांसद व केन्द्रीय मंत्री ही जब भाजपा के विकास कार्यो पर किये जा रहे दावों से संतुष्ट नही है तो अनुमान लगा ले भाजपा के सभी दावे कितने झूठे है : विद्रोही

यदि भाजपा पारदर्शिता, शुचिता, ईमानदारी में विश्वास करती है तो उसे 2014-2024 के भाजपा शासन व 2005-2014 के कांग्रेस राज पर अहीरवाल के विकास कार्यो पर तुलनात्मक श्वेत पत्र जारी करने में कोई आपत्ति नही होनी चाहिए : विद्रोही

1 अगस्त 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की कि अहीरवाल क्षेत्र में विगत दस सालों से प्रदेश भाजपा सरकार व केन्द्रीय भाजपा सरकार के कराये गए विकास कार्यो व 2005-2014 के कांग्रेस राज में अहीरवाल के किये विकास कार्यो का एक तुलनात्मक श्वेत पत्र जारी करे ताकि दक्षिणी हरियाणा की जनता को पता चल सके कि इस क्षेत्र के विकास कार्यो पर किये जा रहे भाजपा व कांग्रेस के दावों का सच क्या है। विद्रोही ने कहा कि भाजपा नेता रोज बयान दागते है कि उन्होंने अहीरवाल सहित पूरे हरियाणा का अभूतपूर्व विकास किया है और कांग्रेस ने हरियाणा में अपने 30 सालों के शासन में इतने विकास कार्य नही किये, जितने भाजपा ने दस वर्ष में कर दिये। यदि भाजपा पारदर्शिता, शुचिता, ईमानदारी में विश्वास करती है तो उसे 2014-2024 के भाजपा शासन व 2005-2014 के कांग्रेस राज पर अहीरवाल के विकास कार्यो पर तुलनात्मक श्वेत पत्र जारी करने में कोई आपत्ति नही होनी चाहिए।

विद्रोही ने कहा कि विकास कार्यो के सम्बन्ध में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचा, ग्रामीण विकास में अहीरवाल में किस सरकार ने क्या-कया किया है, यह सार्वजनिक होना जरूरी है। विकास कार्यो के संदर्भ में भाजपा नेता जैसे भी दावे करते है, वह जमीनी धरातल की वास्तविकता से मेल नही खाते। जमीन पर भाजपा की कथनी और करनी में दिन-रात का अंतर है। अहीरवाल क्षेत्र में किसी भी घोषित व शुरू किये गए प्रोजेक्ट पर सरकार पर्याप्त बजट नही देती जिसके चलते कांग्रेस जमाने में घोषित व शुरू किये गए विकास प्रोजेक्ट भी विगत दस सालों से पूरा होने तो दूर कछुआ गति से घिसट रहे है। अहीरवाल क्षेत्र के नागरिक व मतदाता होने के नाते विद्रोही ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अहीरवाल क्षेत्र के विकास कार्यो व सरोकारों में लगातार भेदभाव व उपेक्षापूर्ण नीति बरतती आ रही है।

विद्रोही ने कहा इस क्षेत्र से भाजपा के सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह भी बार-बार अपने बयानों में भेदभाव का मुद्दा विगत दस सालों से उठाते आ रहे है। जब भाजपा का निर्वाचित सांसद व केन्द्रीय मंत्री ही जब भाजपा के विकास कार्यो पर किये जा रहे दावों से संतुष्ट नही है तो अनुमान लगा ले भाजपा के सभी दावे कितने झूठे है व आमजन भाजपा के दावों पर कैसे और क्यों विश्वास करे।

You May Have Missed