विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट

चंडीगढ़, 25 जुलाई – हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने वीरवार को नई दिल्ली पहुंच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गत लोकसभा चुनाव के परिणाम और हरियाणा में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा हुई। भाजपा के सांगठनिक विषयों पर भी बातचीत हुई।

इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके विधान सभा क्षेत्र पंचकूला में हुए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘नौ साल हुआ कमाल’ भेंट कीं। इस पुस्तक में पंचकूला विधान सभा क्षेत्र में करीब 5 हजार करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का विवरण है। मुलाकात के दौरान हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक विचार विमर्श हुआ। गुप्ता ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से लोग काफी प्रभावित हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!