रात 10:30 बजे विष्णु गार्डन पहुंचे जीएल शर्मा, एसडीओ को मौके पर बुलाकर सीवर सफाई का  दिया निर्देश 

—  रतन विहार और  जय विहार के लोगों ने बताई समस्याएं,  दो दिन में किया जाएगा दुरुस्त 

— समस्याओं पर ले रहे संज्ञान, होने  लगा समाधान 

गुरुग्राम। हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा लोगों की एक फोन कॉल पर  रात 10:30 बजे विष्णु गार्डन पहुंचे। जैसे ही शर्मा कॉलोनी में पहुंचे, यहां एकत्रित जय विहार और विष्णु गार्डन के लोगों ने उन्हें कॉलोनियों में सीवर की समस्या से अवगत कराया। गलियों में बजबजाते सीवर देखकर जीएल शर्मा ने तत्काल नगर निगम के एसडीओ को मौके पर बुलाया और कॉलोनी के हाल दिखाए। एसडीओ ने समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सीवर की सफाई शुरू कराई। सेफ्टी टैंक के जरिए गालियों में जमा पानी साफ किया। इस पूरी प्रक्रिया के बाद यहां के निवासियों ने जीएल शर्मा का आभार जताया। साथ ही रतन विहार और राजेंद्र पार्क के एक हिस्से में भी इसी तरह की समस्या के बारे में बताया। जीएल शर्मा ने एसडीओ को इन दोनों स्थानों पर लोगों को तत्काल राहत देने का आग्रह किया। विष्णु गार्डन निवासी कृष्ण यादव, जय सिंह, ओमदत, सुरेश, विकास, हिमांशु, संदीप चौधरी, अशोक शर्मा, इंद्रजीत प्रधान,  वाटिका अपार्टमेंट के नितिन वर्मा, जय विहार के रविंद्र कुमार देवानंद आदि ने बताया कि कई बार नगर निगम के अधिकारियों को सीवर जाम की समस्या के समाधान का अनुरोध किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

चार दिन पहले जीएल शर्मा राजेंद्र पार्क एरिया में जनसेवा केंद्र के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों की समस्या के समाधान का भरोसा दिया था। कॉलोनी के लोगों ने जीएल शर्मा को रात को फोन किया तो वह रात को मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने कहा कि रात को एसडीओ को मौके पर बुलाकर तत्काल कार्य शुरू कराया गया। गलियों से गुजरना भी दूभर हो रहा था। जीएल शर्मा के संज्ञान में लाने के बाद समस्या का समाधान हो गया है। जय विहार और विष्णु गार्डन में मशीन लगाकर सीवर की सफाई का काम कराया जा रहा है। दो दिन के भीतर रतन विहार के सीवर की सफाई हो जाएगी। इन लोगों ने कहा कि लोगों की समस्याओं को इतनी तत्परता से लेने वाला नेता उन्होंने आज तक नहीं देखा। सब झूठे आश्वासन देते हैं, लेकिन जीएल शर्मा ने जो कहा, वह तत्काल करके दिखाया। गुड़गांव के हाल सुधारने के लिए जीएल शर्मा जैसे व्यक्तिगत को ही यहां का प्रतिनिधित्व सौंपना चाहिए। इन लोगों ने जीएल शर्मा का आभार जतातया। 

विरासत में मिला सेवा का जज्बा, सेवक बनकर करूंगा काम : जीएल शर्मा 

शर्मा ने कहा कि सेवाभाव का जज्बा उन्हें विरासत में मिला है। उनके पिता और माता दोनों ही 10-10 साल लगातार उनके पैतृक गांव के सरपंच रहे हैं। 20 साल एक ही परिवार पर ग्रामीणों ने इसलिए भरोसा जताया कि उनके माता पिता ने लोगों की सच्चे दिल से सेवा की। माता-पिता के बाद उन्हें सरपंच के तौर पर दस साल गांव की सेवा का मौका मिला। इन दस सालों में उन्होंने सेवा भाव से ही काम किया। उनका सियासत में पदार्पण अनायास नहीं है। वह राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर काम कर रहे हैं। अगर गुरुग्राम की जनता ने उन्हें अपना सहयोग, आशीर्वाद और स्नेह दिया तो वह सेवक बनकर की इलाके की सेवा करेंगे। उनके दरवाजे गुरुग्राम वासियों के लिए हमेशा खुले हैं। लोग उन्हें काम के लिए आधी रात को भी जगाएंगे तो वह लोगों के बीच होंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!