हरियाणा में मीडिया हाऊस कांग्रेस को नुकसान न पहुंचा सके, इसके लिए कांग्रेस को कड़ा स्टैंड लेने की जरूरत : विद्रोही

मीडिया हाऊस के मालिक मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बनाने की बजाय उसे भाजपा का फ्रंटल आर्गेनाईजेशन की तरह उनका माऊथपीस बना रहे हैै : विद्रोही

मीडिया हाऊस कांग्रेस के प्रति दुष्प्रचार व भाजपा का प्रायोजित महिमामंडन पर ही काम कर रहा है जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नही : विद्रोही

10 जुलाई 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही हरियाणा कांग्रेस नेतृत्व से आग्रह किया कि विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाते समय वे इस कटु सत्य को न भूले कि कांग्रेस को भाजपा, प्रदेश भाजपा सरकार व केन्द्र की मोदी सरकार के साथ-साथ गोदी मीडिया से भी लडना होगा। विद्रोही ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद गोदी मीडिया में कुछ बदलाव तो हुआ है, लेकिन अपेक्षित बदलाव की बजाय मीडिया अब भी भाजपा की पे-रोल पर उसकी कठपुतली की तरह काम कर रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने के कारण सत्ता बल पर भाजपा का प्रदेश के मीडिया हाऊसों पर कब्जा व दबाव इस कदर बढ़ गया है कि पूर्व की तरह मीडिया हाऊस कांग्रेस के प्रति दुष्प्रचार व भाजपा का प्रायोजित महिमामंडन पर ही काम कर रहा है जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नही है। मीडिया हाऊस के मालिक मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बनाने की बजाय उसे भाजपा का फ्रंटल आर्गेनाईजेशन की तरह उनका माऊथपीस बना रहे हैै। 

विद्रोही ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस  को मीडिया के प्रति ढुलमुल नीति अपनाने की बजाय स्पष्ट नीति बनाकर मीडिया हाऊस के मालिकों को सार्वजनिक चेतावनी देने की जरूरत है कि क्या तो वे सुधर जाये और निष्पक्षता से पत्रकारिता का कार्य करके लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका निभाये। यदि ऐसा नही करते तो फिर दुष्परिणाम भुगतने को भी तैयार रहे। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर मीडिया हाऊस की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच कराई जायेगी और जिस भीे मीडिया हाऊस ने प्रैस की भूमिका ईमानदारी से निभाने की बजाय भाजपा के माऊथपीस के रूप में काम किया, उसके खिलाफ कांग्रेस सरकार बनने पर कठोर कदम उठाये जायेंगे।

विद्रोही ने कहा कि यदि लोकसभा चुनावों में मीडिया कांग्रेस-इंडिया गठबंधन के प्रति दुष्प्रचार व मोदी-भाजपा का प्रायोजित महिमामंडन नही करता और सही खबरे देता तो आज देश में एनडीए की नही बल्कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती। हरियाणा में मीडिया हाऊस कांग्रेस को नुकसान न पहुंचा सके, इसके लिए कांग्रेस को न केवल कड़ा स्टैंड लेने की जरूरत है, बल्कि ऐसी योजना भी बनानी होगी कि कांग्रेस के खिलाफ भाजपा दुष्प्रचार के षडयंत्र में शामिले होने वाले मीडिया हाऊसों को हरियाणा में कंाग्रेस सरकार बनने पर करारा सबक भी सिखाया जा सके।   

You May Have Missed

error: Content is protected !!