जनआशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के दम पर तीसरी बार भी जीतेंगे विधानसभा का चुनाव : नायब सैनी

कैथल त्रिदेव सम्मेलन में बोले नायब सैनी – त्रिदेव ही हमारी पार्टी की सच्ची ताकत है

कांग्रेस की गुमराह करने वाली फितरत को जान चुकी है जनता : सैनी

चंडीगढ़,   20 जून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैथल में आयोजित त्रिदेव एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि त्रिदेव ही हमारी पार्टी की सच्ची ताकत है, जिसकी बदौलत भाजपा का पूरे देश पर शासन है। उन्होंने कहा कि हमें हमारे बूथ को और अधिक मजबूत करना होगा, जिससे हमें लगातार सफलता मिल सके। गुरुवार को वृंदावन गार्डन ढांढ रोड कैथल में आयोजित सम्मेलन में श्री सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही सत्ता में आई है। सम्मेलन को पूर्व मंत्री कमलेश ढांढा, विधायक लीलाराम गुर्जर ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। त्रिदेव सम्मेलन से पहले नायब सैनी ने जिला के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।  

त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नायब सैनी ने कहा कि भाजपा की सभी योजनाओं को बूथ स्तर पर कार्यकर्ता ही क्रियान्वित करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने राज्य को विभिन्न सामाजिक कल्याण की योजनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आज जनता के बीच भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं की बात होती है और कांग्रेस के बारे में सिर्फ घोटालों की चर्चा जनता करती है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की गुमराह करने वाली फितरत को जान चुकी है।

नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस घोटालों और झूठ बोलने वालों की पार्टी है, लोगों का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाया है और भारत जल्द ही विश्व गुरु बनेगा। गरीबों के लिए अनेकों योजनाएं बनाई गई जिससे मोदी आज देश के गरीबों के लिए मसीहा बने हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी डबल ईंजन की सरकार लगातार जनता की सेवा कर रही है। पिछले 10 वर्षों में  हर व्यक्ति का विकास करने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।

नायब सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को नौकरियां नहीं मिलती थी। भ्रष्टाचार चरम पर था लोग कांग्रेस की सरकार से परेशान हो चुके थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले लगभग 10 वर्षों में हर वर्ग के लिए काम किया है। गरीबों को बीमारी के दौरान होने वाले खर्च की चिंता से मुक्त किया है। किसानों को समृद्ध बनाने की दिशा में अनेकों योजनाएं डबल इंजन की सरकार ने बनाई है। श्री सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों को प्लॉट देने की बात कही, लेकिन उन्हें न तो प्लॉट का कब्जा दिया, न ही रजिस्ट्री दी, लेकिन भाजपा सरकार ने गरीब लोगों को प्लॉट के साथ-साथ कब्जा भी दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग गुमराह करके वोट लेने का काम करते हैं, जबकि हमारी सरकार ने हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीब के हित में मजबूत फैसले ले रही है और इसी के कारण आज लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी डबल ईंजन की सरकार पर विश्वास बढ़ा है।  

नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव को जीतने के मिशन पर जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में जो झूठ और लालच का जाल बिछाया था उसे भाजपा की नीतियों से तोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताएं कि देश और प्रदेश की खुशहाली तथा युवाओं की तरक्की के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, विधायक लीला राम, जिला प्रभारी मनीष यादव, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, चेयरमैन कैलाश भगत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र, सुभाष हजवाना, राजपाल तंवर, कुलवंत बाजीगर, रवि तरावली, दिनेश कौशिक, मनीष कठवाड़, सुरेश राविश, अरुण सर्राफ, सुरेश गर्ग, जिला महामंत्री सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी भीम सेन अग्रवाल, सुरेश क्योडक, राजेश शर्मा, पिंटू ज्योति सैनी, राममेहर कुराड़, राजेश बिडान, रमनदीप कोर, विनोद निर्मल, प्रवीण प्रजापति, शक्ति सौदा, महेंद्र चीमा, इशाम साकरा, ओमता राम, संजीव राणा, वीरेंद्र बत्रा, कृष्ण ढुल, संजीव कांगड़ा, विनोद बंसल, सुभाष ठाठी, रोशन सैनी, अनिता चौधरी, आदित्य भारद्वाज, शमशेर जाडोला, देवी दयाल बरसाना, शीशपाल जिंदल आदि कार्यकता मौजूद थे।

Previous post

स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मोहलड़ राम की धर्मपत्नी फूली देवी का 98 वर्ष की उम्र में निधन

Next post

हरियाणा में चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह प्रभारी बिप्लब देब के भव्य स्वागत की तैयारी

You May Have Missed

error: Content is protected !!