कहा-दस साल में राजनीति में बहुत कुछ बदला, अब संविधान और लोकतंत्र बचाने की जंग है

ये कैसा सबका विकास: धनाड्यों के लाखों-करोडों के कर्जे माफ और किसान को मुआवजा तक नहीं

चंडीगढ़/रानियां, 09 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि दस साल की राजनीति में बहुत बदलाव आया है, आज देश में अब संविधान और लोकतंत्र बचाने की जंग जारी है, सरकार आमजनता के हित में कोई काम करने के बजाए जनता और किसानों के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही है, किसानों को बरबाद हुई फसलों का मुआवजा तक नहीं दिया जाता और धनाड्यों के लाखों-करोडों के कर्जे माफ कर दिए जाते हैं। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार ने जब सरपंचों के सारे को अधिकार ही छीन लिये तो गांवों में कैसे विकास होगा, इस सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाए जनता को मुद्दों से भटकाकर देश और समाज में धर्म के नाम पर बंटवारे की बात करती है।

कुमारी सैलजा ने वीरवार को रानियां विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर कार्यक्रमों में भाग लिया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सैलजा ने गांव भंभूर से चुनावी दौरा शुरू किया, वे जिस जिस गांवों में गई वहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं में उत्साह देखते ही बनता था, महिलाओं और बुजुर्गो ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। उनके साथ चूरू लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. केवी सिंह, कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला,  पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, मलकीत सिंह खोसा, कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के पुत्र एडवोकेट संदीप नेहरा, जसवंत सिंह कस्वां, हरिओम कौशिक, राजेश चाड़ीवाल, रतन गेदर, विशाल वर्मा, गुरदेव सिंह विर्क, रवि कंबोज, विनीत कंबोज, आम आदमी पार्टी नेता हैप्पी कंबोज आदि मौजूद थे।

गांव मंगाला में जनसमुह को संबोधित मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ विश्वासघात के सिवाय कुछ नहीं किया, कभी लोगों के खाते में 15 लाख रुपये डालने की बात कहकर गुमराह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश और समाज में बंटवारे जैसा माहौल बना दिया है, देश में लोकतंत्र तो रहा ही नहीं सरकार तानाशाह बनी हुई है, लोग अपने सम्मान और अधिकारियों की लड़ाई लड़ रहे हैं, अब हमें किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखकर कल के बारे में सोचना है आज समय आ गया है जहां लोकतंत्र को बचाना भी है और उसे मजबूत करना भी है। युवाओं को नशे की गर्त से बाहर निकालकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है और उनको रोजगार उपलब्ध करवाना है। जिस देश में बेरोगारों की कतार लगी हुई है वहां विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि किसान अपने हकों की लड़ाई लड़ रहा है पर सरकार के पास उनको मुआवजा तक देने के लिए पैसे नहीं है पर सरकार के साथ चलने वाले दो चार धलाड्यों के लाखों-करोडों के कर्ज माफ किए जाते है क्या इसी को सबका साथ सबका विकास कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र उनका अपना घर परिवार है, उनके पिता चौ दलबीर सिंह का इस क्षेत्र से लगाव रहा है इसी भूमि से उन्होंने राजनीति की शुरूआत की, मेरा इस क्षेत्र से गहरा नाता रहा है, उनका सिरसा आना जाना रहा है वे लोगों के सुख दुख में शामिल होती रही है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के कहने पर ही वे चुनाव लड़ रहा है सच तो ये है कि यहां से सैलजा नहीं बल्कि सिरसा की जनता चुनाव लड़ रही है। भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर लडाई लड़नी होगी, अगर पार्टी जिंदा है तो हम जिंदा हैं। हम सभी को मिलकर बीजेपी के मंंसूबों को पूरा नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी नेता असली मुद्दों पर बात नहीं करता बल्कि जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटका रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पता है कि इस बार जनता उसके बहकावे में आने वाली नहीं है ऐसे में भाजपा धर्म की बात करती है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दुगनी करने के बात कही थी आय दुगनी तो नहीं हुई पर दस साल में किसान पर आर्थिक बोझा कई गुना बढ़ गया। फसलों को मुआवजा दिया नहीं जा रहा है, किसान धरना प्रदर्शन कर रहा है, सरकार एमएसपी की बात से दूर भाग रहा है एसएसपी पर आश्वासन ही दिए जा रहे है पर कांग्रेस को वायदा करती है कि एमएसपी कानून लागू किया जाएगा और किसानों के सारे कब्जे माफ किए जाएंगे। सरपंचों और स्थानीय निकायो के अध्यक्षों के अधिकार बहाल किए जाएंगे। युवाओं, महिलाओं को उनके हक दिए जाएगें, भाजपा किसी न किसी बहाने से महिलाओं, बहन बेटियों का अपमान करती आ रही है पर कांग्रेस महिलाओं का पूरा मान सम्मान करेगी। नशा मुक्ति को लेकर सख्त नीति बनाई जाएगी। युवाओं को नशे से बाहर निकालने के लिए प्रभावित हर जिला में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे।

सैलजा का सिरसा विधानसभा क्षेत्र का दौरा 10 मई को

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी (इंडिया गठबंधन) कुमारी सैलजा 10 मई को सिरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर कार्यक्रमों में शामिल होकर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील करेंगी। वे 10 मई को 09.00 बजे भगवान परशुराम चौक पर पहुंचकर मल्यार्पण करेंगी इसके बाद में 09.15 बजे – सोनी धर्मशाला (बेगूं रोड, सिरसा),  09.30 बजे – शाहपुर बेगू,  10.00 बजे – बाजेकां,  10.15 बजे – सरदार दलजीत सिंह रियाड के निवास स्थान बाजेकां में, 10.30 बजे – फुलकां, 11.00 बजे – कंवरपुरा,  11.30 बजे – कसुंभी,  12.00 बजे – जोधकां,  12.30 बजे – मोचीवाला,  01.00 बजे – डिंग मंडी, 01.30 बजे – कुक्कड़ थाना,  02.00 बजे – शेरपुरा, 02.30 बजे – गदली,  03.00 बजे – नारायण खेड़ा,  03.30 बजे – नहराणा, 03.45 बजे – माखोसरानी,  04.15 बजे – कैरावाली, 04.45 बजे – साहुवाला द्वितीय, 05.15 बजे – ताजियाखेड़ा, 05.45 बजे – चाड़ीवाल,  06.15 बजे – अलीमोहम्मद, 06.30 बजे – नेजिया खेड़ा,  07.00 बजे – बेगूं रोड़, नजदीक रिद्धि सिद्धि होटल,  07.30 बजे – कीर्ति नगर, कंगनपुर रोड़ और 08.00 बजे – सुभाष चौक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर कांगे्रस के पक्ष में मतदान की अपील करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!