चुनाव जीतने में युवा मोर्चा की भागीदारी पर चर्चा में बनी आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा

चंडीगढ़/    रोहतक, 5 मई। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आगामी दिनों का एक पूरा कार्यक्रम तैयार किया है। रोहतक में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक में फैसला लिया गया कि जल्दी ही विधानसभा स्तर पर बाइक रैली और नवमतदाता सम्मेलन किए जाएंगे। मंगल कमल कार्यालय में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा,प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया,  राजस्थान के खाद्य एवं आपूर्ती कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, प्रदेश मंत्री राहुल राणा एवं युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी व विधायक आदमपुर भव्य बिश्नोई ने युवाओं को जीत का मूलमंत्र दिया।

संगठन महा मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ है। फिलहाल युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को 24 घंटे मेहनत करने की आवश्यकता है, क्योकि कोई भी बड़ा काम युवाओं की भागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकता। उन्होंनें युवाओं को जीत के गुर सिखाते हुए कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए संगठन का काम सर्वोपरि होना चाहिए एवं हर कार्यक्रम में भागीदारी जरुर होनी चाहिए।

भव्य बिश्नोई ने अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश के विकास के इतने काम किए, जिससे जनता भली भांति परिचित है। भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने किए हुए काम बताकर जनता के बीच जाना है। जबकि कांग्रेस के लोग जनता में झूठ बोलकर वोट लेना चाहते हैं।

बिश्नोई ने कहा कि आज का युवा भाजपा से जुड़ना चाहता है। युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्त्ता का लक्ष्य होना चाहिए कोई भी नवमतदाता बिना सम्पर्क के नहीं छूटना चाहिए।

राजस्थान खाद्य एवं आपूर्ति कैबिनेट मंत्री एवं रोहतक लोकसभा प्रभारी सुमित गोदारा ने युवाओं में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सबसे ज्यादा सीखने के अवसर मिलते हैं। आपको सदैव सकारात्मकता के साथ काम करना चाहिए। सच्चे मन से मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी जरुर आगे बढाती है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार में सबसे ज्यादा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित बनने  ओर देश अग्रसर हो रहा है।

वहीं हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पुनिया ने कहा कि अबकी बार 400 पार में युवाओं की अहम भुमिका रहेगी।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा योगी ने बैठक के मध्य अपनी बात रखी और आगामी युवा मोर्चा के कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 10 मई को प्रत्येक बूथ पर 5 मोटरसाईकिल के साथ प्रत्येक विधानसभा में बाईक यात्रा निकलेगी। 15-17 मई को प्रत्येक विधानसभा में 1500 नवमतदाताओं का सम्मेलन आयोजित होगा। 19-21 मई को युवा मोर्चा द्वारा डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने 10 की 10 लोकसभा सीट पिछली बार से ज्यादा अंतर से जिताने का लक्ष्य युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को दिया। योगी ने 70 प्रतिशत से ज्यादा वोट भाजपा के पक्ष में डलवाने की बात कही।

इस अवसर पर मुख्य रुप से प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा जितेन्द्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो संदीप यादव, नवीन बंटी, संदीप सजूमा, पर्व शर्मा, प्रदेश मंत्री डॉ रमा बल्हारा, सन्नी नारा, आदित्य धनखड़ आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!